जिंदगी के किसी भी पड़ाव को न छोड़े, अगर एक बार गिरे तो, संभल नही पाओगे।

जिंदगी के किसी भी पड़ाव को न छोड़े, अगर एक बार गिरे तो, संभल नही पाओगे। जिंदगी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे एक के बाद एक पड़ाव आते रहते है। इंसान की उम्र के हिसाब से हर पड़ाव को तय किया गया है। अगर आप किसी एक भी पड़ाव को छोड़ देते है तो आपकी जिंदगी का सफर कभी पूरा नही होता। कही कही उसकी कमी जीवन में आपको जरूर खलती है। क्योकि आपकी जिंदगी का पहिया इन सभी पड़ाव से होकर गुजरता है और अगर एक भी पड़ाव की छोड़ा तो वो पहिया लड़खड़ा जायेगा। 


जिंदगी एक परीक्षा के सामान होती है। कुछ लोग इसमें फेल हो जाते है क्योकि वो दुसरो की तरह अपनी प्रतिक्रिया देते है। बिना ये जाने की हर किसी को एक अलग इम्तहान से गुजरना पड़ता है।  ये सब सोचने के बजाये  अगर आप ये सोचे की आखिर वो क्या है जो आपसे छूट गया है। बिना ये सोचे की उसके पास क्या है अगर आप ये सोचने लगेंगे की आखिर मेरे पास क्या है जो किसी के पास नही है। उस दिन आपकी जिंदगी बदल जाएगी और हर बार आपको एक नही राह  और सोच मिलेगी।  

जिंदगी की अहमियत मुझे तब पता चली जब मेने एक लड़की को देखा। उसकी शादी महज 16 साल की उम्र में कर दी गई थी उस वक्त वो 7 वी कक्षा में ही थी लेकिन शादी के कारण उसको अपनी पढ़ाई वही रोकनी पड़ी।  आज वो 20 साल की है और उसके 3 बच्चे है। पर वो अपनी जिंदगी निराश है जिसका चुनाव उसने खुद ही किया था। वो बस हमेशा सोचती है खास उसकी जिंदगी कुछ साल पीछे चली जाये। पर ये तो सभी जानते है की ऐसा नही हो सकता। अगर एक बार जो छूट गया तो छूट गया उसको आप भूतकाल में जाकर वापस नही ला सकते।

अब में बताने वाली हूँ जिंदगी के उन पड़ाव के बारे में जो हर किसी के लिए बहुत जरुरी होते है।


- शिक्षा (Education)
- व्यवसाय (Career)
- प्यार (Love)
-शादी (Marriage)   

ये वो पड़ाव है जो हर एक इंसान के अंदर समय के साथ आते है इन सबको पार करने की उम्र अलग ही होती है। एक सही उम्र के साथ जिंदगी के हर मोड़ को पार करना ही असल जिंदगी को जीना होता है। अगर ये सोचते है की बिना शिक्षा को हासिल किये आप एक व्यवसाय शुरू करे तो वो कभी कामयाब नही हो सकता। जो जीवन की प्रक्रिया में तय किया गया है उसको सही तरीके अपनाने से आप हर परेशानी को आसानी से पार कर सकते है। 

#1  सबसे पहले बात आती है शिक्षा की। जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसके जीवन की प्रक्रिया तभी से शुरू हो जाती है वो जन्म से बाद से ही हर चीज सीखने लगता है चाहे  सांस लेना हो, खाना हो  , पीना हो , बोलना हो ,पढ़ना हो, लिखना हो, पहनना हो, सोना हो  या जागना। उसको समय के साथ हर कुछ सिखने को मिलता है। कुछ लोग सिखने की उम्र में अपने भविष्य को सवारने में लगे रहते है पर वो ये नही सोचते की एक दिन सब सिखने के बाद भविष्य तो अपने आप सवार जायेगा। 

#2 वैसे  तो कहा जाये की इंसान के सिखने की उम्र कभी ख़त्म नही होती। लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब आप बहुत कुछ हासिल कर लेते है और उसके बाद वक्त आता है की आप अपनी जिंदगी को एक नए मुकाम पर ले जाये अपना नाम कमाए इस पड़ाव तक पहुँचने के लिए आपको पहले कुछ इम्तहानों से गुजरना पड़ता है तभी आप इसके लायक बन पाते है। अगर आप कुछ हासिल करना चाहते है तो उसको पाने की काबिलियत आपमें होनी चाहिए।

#3 आज कल के नए ज़माने में हर कोई इतना आगे बढ़ गया है की सब जिंदगी को अपने हिसाब से जीते है उनको ये नही पता जब जिंदगी अपना खेल खेलना शुरू करेगी तो  आपको ऐसी जगह लेकर छोड़ देगी जहाँ  से वापस आना नामुमकिन है।  हर इंसान के जीवन में हर वक्त आता है जिसको उसे उसी वक्त जिन होता है। लेकिन कुछ लोग अपने हिसाब से जीने की होड़ में कुछ पड़ाव को पार  करने की सोचते है। आज कल के लड़का लड़की जो सिखने की उम्र में प्यार में पड़  जाते है। ये जानते हुए भी की इसकी कोई मंजिल नही है और   ही वो कुछ हासिल कर पाएंगे। जिंदगी को सही ढंग से जीना  ही जिंदगी कहलाती है। 

#4  शादी, एक ऐसा अहसास जो हर किसी की जिंदगी में आता है। और इसको करने की एक सही उम्र भी आती है। पर कुछ लोग ये सोचते है की ये सब किस्मत का खेल होता है किसकी शादी कब होगी ये सब किस्मत पर निर्भर होता है। ये सोच सब गलत है हर इंसान अपनी कामियाबी और बर्बादी का जिम्मेदार खुद होता है। को ये नही जनता की किस्मत को खुद बनाया जा सकता है अगर आप ये ठान  ले की मुझे ये करना ही है तो कोई भी ऐसा वक्त नहीं है जो आपको वो करने से रोक ले इसलिए जो भी फैसला ले सोच समझ कर ले कही ऐसा हो कल को आपको उस बात पर पछताना पड़  जाये। 

जिंदगी एक पहिया है। जिसके साथ आपको आगे बढ़ते रहना है। अपनी कामियाबी का जश्न मनाये, नाकामयाबी से कुछ सबक ले। आपकी जिंदगी में एक ऐसा शख्स जरूर होता है जो आपको कभी दुखी नही कर सकता, ही झूट बोल सकता है , ही रुला सकता है और जो आप पर भरोसा करता है वो कोई और नही है आप खुद ही है। एक आप ही है जो खुद पर भरोसा कर सकते है। अपने पर भरोसा कभी काम होने दे। जिंदगी की हर परेशानी का बस यही इलाज है|
 या तो भाग लो(Run Away), या फिर भाग लो(Participant)........  चुनाव आपका। 

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet