दुनिया के सबसे गहरे सीढ़ीनुमा कुँए में छुपी है अनेक गहरी कहानियां:- चाँद बावरी।

दुनिया के सबसे गहरे सीढ़ीनुमा कुँए में छुपी है अनेक गहरी कहानियां:- चाँद बावरी।
इतिहास में बहुत सी ऐतिहासिक जगहऐ छुपी है, और हर जगह के पीछे बहुत सी बाते भी छुपी होती है। उन ऐतिहासिक की बात ही कुछ और होती है। कुछ चीजे तो ऐसी है जो पूरी दुनिया में सबसे अनोखी है। भारत में ऐतिहासिक जगहों का भंडार भरा पड़ा हुआ है जिनका दीदार करने के लिए पूरी दुनिया से कई लोगो की भीड़ उमड़ पड़ती है।

इन्हीं सभी ऐतिहासिक जगहों को लेकर हर कोई अपनी अलग-अलग राय और कहानियां सुनाता है। असल सत्य  तो शायद ही की जनता हो, या फिर ये कहे , इन सभी कहानियों के पीछे एक कहानी ऐसी भी है जो उस जगह की सच्चाई बताती है। 




ऐसी ही एक ऐतिहासिक जगह राजस्थान में स्थित है, जिसके जैसी जगह पूरी दुनिया में कही भी मौजूद नही है। राजस्थान के जयपुर शहर के पास स्थित एक छोटा सा गांव आभानेरी जिसमे मौजूद है एक ऐसा कुआँ जहाँ पर  दुनिया की सबसे गहरी सीढ़ियां है। जो एक प्रसिद्द और यकीनन भारत के सबसे सुन्दर कुओं में से एक है।  

इसका नाम चाँद बावरी है। लेकिन इसके पीछे छुपे इतिहास के बारे असल कोई नही जानता क्योंकि यहाँ के लोग इसके पीछे की बहुत सी कहानियां बताते है। कोई इसे एक ऐतिहासिक स्थल मानता है, कोई इसको धार्मिक स्थल कहता है, कोई इसको महल कहता है और कोई तो इसको भूतिया महल भी कहता है।

इसलिए तो कहते है "जगह एक बाते अनेक"  तो आइये जानते है चाँद बावरी के बारे में कही गई सारी बातो को। 


#1 चाँद बावरी के बारे में लोग कई बाते बताते है इस सीढ़ीनुमा कुँए का निर्माण 19वीं शताब्दी में उस समय के तत्कालीन राजा चंद द्वारा कराया गया था यहाँ  बावरी के निर्माण का उद्देश्य महज इतना था की गर्मी के दिनों में लोगों को कुँए के माध्यम से ठंडा पानी मिल सके।
#2 लेकिन इन सबसे अलग हट के, कुछ लोग ये मानते है की  एक धार्मिक स्थल है जिसको राजा चंद ने पूज्य स्थान के रूप में बनवाया था बनवाया था, इसमें मौजूद कुआँ का पानी बहुत ही चमत्कारी है जिसको पीने  के बाद सारी बीमारियां ठीक हो जाती है। 



#3
कुछ लोग तो ये कहते है की ये एक राजा ने इसको अपनी रानी बनवाया था। और जब उस राजा को मर दिया गया तब रानी ने अपनी लाज बचाने के लिए इस गहरे कुँए में खुद कर अपनी जान दे दी। 

#4 लेकिन इन सब बातो को नकारते हुए लोग तो ये भी कहते है की ये महल किसी राजा ने नही बल्कि एक भूत ने बनाया था वो भी एक रात में, यहाँ जाना खतरे से खाली नही है। चाँद बावरी में बहुत सी ऐसी जगह है, जहाँ जाने की मनाही है।  

#5 कुछ लोगो को ये मानना है की चाँद बावरी के अंदर एक ऐसी नहर है जहाँ जो भी गया वो वापस नही आता। जिससे जुडी एक कहानी भी बताई गई है की आभानेरी में एक शादी के दौरान वह के परिवार ने चाँद बावरी घूमने की योजना बनाई वो एक-एक करके अंदर गए लेकिन उन में से कोई भी बाहर नही आया। लेकिन अभी तक वह ऐसी कोई नहर नही मिली। 


इनसभी बातो को तो हर कोई अलग-अलग ठंग से बताता है लेकिन अभी तक किसी बात को प्रमाणिक रूप से सही नही कहा जा सकता। क्योकि इनमें  से कही गई एक भी बात का कोई साबुत नही पाया गया।
हाल तो इस जगह को दुनिया की सबसे अनोखी जगह के रूप में जाना जाता है जिसे देखने के लिए लोग बहुत दूर से आते है। और यहाँ पराने वाले किसी भी पर्यटक से कोई भी राशि नही ली जाती है। इस जगह को देखने के बाद हर कोई बस यही कहता है "Incredible India"

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet