कोंन कहता है की महिलाये कुछ नही कर सकती? आखिर क्यों सब लोग महिलाओ को कमजोर मानते है? महिलाओ को हर किसीने शुरू से कमजोर इंसान समझा है। सब यही समझते है की जो काम लड़को के लिए है वो लड़कियां नही कर सकती। महिलाओ की पहचान को सबने घरों तक ही सीमित रखा है। लेकिन एक महिला के अलावा बहुत कुछ कर सकती है। दुनिया में ऐसा कोई काम नही है जो महिला नही कर सकती, बस जरुरी ये है की उनका हौसला बढ़ाया जाये।
महिला सशक्तिकरण का बोल बाला आज के दौर में बहुत ज्यादा हो गया है। हर किसी क्षेत्र में महिलाये अपना नाम बना रही है। लेकिन एक महिला ऐसी भी है जिसने महिला सशक्तिकरण का एक अनोखा रूप सामने लाया है। जी हाँ....Bessie Stringfield एक ऐसी सख्सियत जिसने महिलाओ को एक अलग ही पहचान दिलवाई है। Bessie Stringfield की प्रेरणादायक कहानी अपने आप में जोश और दृढ़ता की प्रतीक है। वो वहीँ करती है जिसमें उनको ख़ुशी मिलती है। और उनकी यही बात उनको सबसे अलग करती है।
जब Bessie Stringfield महज
19 साल की थी , वो African-American में मोटरसाइकिल चलाने वाली United State की सबसे पहली महिला कहलाई। उन्होंने अपना ये सफर World War II के वक्त किया था। उन्होंने शुरुआत अमेरिका की सबसे खतरनाक सड़को से कि थी।
क्या जानना चाहेंगे आप इस legend महिला के बारे में ?
Bessie Stringfield का जन्म Jamaica में 1911 को हुआ था। उसके बाद वो अमेरिका में आ गयी। महज 5 साल की उम्र में उनके सर से माता पिता का हाथ उठ गया था। लेकिन जब तक वे लोग Bessie के साथ थे उन्होंने अपनी बच्ची को एक मजबूत इरादों वाला इंसान बनाया था। Bessie को एक Irish महिला ने गोद ले लिया।जिन्होंने बताया की "तुम जो पाना चाहते हो उसका अपने मन में एक दृढ़ संकल्प बनाओ और कोशिश करते रहो।" 16 साल की उम्र में Bessie को Bike चलाने का मन हुआ तब तक तो उनको bike चलाना भी नही आता था। पर तब भी उन्होंने अपनी माँ से Bike के बारे बात की तो Bessie की माँ को बहुत ख़ुशी हुई और उन्होंने Bessie को एक मोटरसाइकिल "1928
Indian" दिलवाई। Bessie को मोटरसाइकिल बिलकुल भी चलना नही आता था। पर उसके बावजूद भी Bessie ने बिना किसी की मदद लिए खुद ही Bike सीखना शुरू कर दिया। वो कमाल की थी। पर उनकी माँ यही समझती की भगवान ने एक अलग ही मकसद से Bessie को बनाया है।
Bessie के वो कारनामे जिनको जानकर आप हैरान रह जायेंगे।
#1 Bessie पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल साबित हुई जिसने मोटरसाइकिल की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई है।
#2 उस वक्त मोटरसाइकिल चलाना इतना चलन में भी नही आया था जब Bessie ने एक नयी सोच दुनिया के सामने रख दी थी।
#3 Bessie ने मोटरसाइकिल चलाना अमेरिका में शुरू किया था पर उस समय अमेरिका की सड़के बहुत ज्यादा ही ख़राब थी। जो किसी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकती थी।
#4 बिना किसी के मदद के Bessie ने खुद ही मोटरसाइकिल चलाना सीखा था। जिससे उनमे और ज्यादा जोश आगया था।
#6 वो अपनी बाइक के साथ कई तरह के और खतरनाक करतव दिखाती थी। जिसे देख कर हर कोई हैरान हो जाता था।
#7 World War II के वक्त वो आर्मी के लिए काम करती थी जिसमे वो गुप्त सुचना को एक Base से दूसरे base तक पहुँचाने का काम करती थी।
#8 वो पूरी फ़ौज में अकेली महिला थी जो सबसे तेज़ बाइक चलाती थी।
#9 1950 के वक्त Bessie ने "MIAMI" नाम की बाइक का निर्माण किया। और एक iron horse motorcycle का क्लब भी बनाया।
Bessie आज हमारे बिच बीच नही है लेकिन उन्होंने समाज के सामने नारी शक्ति का एक अलग ही रूप पेश किया है। और ये बताया है की कोई भी लड़की किसी भी लड़के से कम नही है। वो सब कर सकती है जो एक लड़का कर सकता है। बस उनका हौसला बढ़ाते जाइये। फिर देखिये वो क्या करती है।