Bollywood Ki Ansuni Kahaniyaan - कुछ अनकही और अनसुनी बाते


Bollywood पूरी तरह से ग्लैमर, गपसप, paparazzi और कई सारे रहस्यो, अनसुनी कहानियों से भरा हुआ है। यदि आप ये सोचते है, की आपको Bollywood के अंदर की और बाहर की सारी खबर पता है। तो यक़ीनन आज आपका ये भ्रम जरूर टूट जायेगा, क्योकि Bollywood Ki Ansuni Kahaniyaan और कुछ ऐसे राज भी है जिनको जानने के बाद आपके  होश उड़ जायेंगे।
 
Also Read:-
#1. वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन के लिए माँ और प्रेमिका दोनों है और ऐसा अभी तक किसी भी नायिका  ने नही किया है। उन्होंने " अदालत(1976)" में प्रेमिका का और "त्रिशूल(1978)" में माँ का रोल किया था।

#2. आमिर खान की फिल्म "लगान(2001)" Bollywood के इतिहास में एक मात्र ऐसी फिल्म रही है। जिसमे ब्रिटिश नायको की संख्या सबसे ज्यादा थी आज तक की किसी भी फिल्मो में ऐसा नही हुआ।


#3. सुनील दत्त पहले एक Radio Ceylon  में RJ  हुआ करते थे। और उनकी बस एक ही ख्वाइश थी की वो अपनी पंसदीदा नायिका "नरगिस" का interview ले। पर जब वो सामने आई तो उनसे एक भी शब्द नही कहा गया और interview  को बंद कर दिया गया। उसके कुछ सालो बाद सुनील दत्त को नरगिस के साथ काम करने का मौका मिला और उनकी पहली फिल्म "मदर इंडिया (1957)" थी जिसमे दोनों ही प्यार में पड़ गए और फिर जल्द ही उन्होंने शादी कर ली।

Duniya Ki Sabse Mehngi Film Dress


#4. "हीरोइन" फिल्म में करीना कपूर ने 130 कपड़ो को पहना था और सभी के सभी पूरी दुनिया के सबसे मशहूर  designers से बनवाये गए थे। कहा तो ये भी जाता है की इस पिक्चर में करीना की अलमारी सबसे महंगी थी आज तक की कोई भी फिल्मो में ऐसा नही हुआ।

#5. ये तो मान सकते है, की सैफ अली खान को "दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे" में शाहरुख़ खान की जगह लिए जाने वाला था। लेकिन ये मनना कठिन है  की Tom Cruise भी राज मल्होत्रा के किरदार के लिए बिलकुल सही थे और उनसे इस बारे में चर्चा भी की गई थी।

Read More:- 19 Negative But Interesting Facts About India With Pictures




#6. "Rockstar" Bollywood  के इतिहास में एक ऐसी फिल्म रही इसको उल्टा shoot  किया गया था मतलब इंटरवल के बाद वाला हिस्सा पहले shoot किया था। क्योकि फिल्म निर्माणकर्ता ये नही चाहते थे की रणबीर के बालो के style को बार-बार बदला जाये। Interesting Facts About Bollywood

Raj Kapoor's News - Bollywood Ki Ansuni Kahaniyaan

#7.  क्या आपको पता है "अनिल कपूर" जब पहली बार मुम्बई आये थे। तब वे अपने परिवार के साथ राज कपूर के garage में रहते थे। उसके बाद उन्होंने किराये पर एक कमरा लिया जो बहुत ही छोटा था।

#8. राज कपूर की सर्वश्रेठ फिल्म मेरा नाम जोकर एक मात्र ऐसी फिल्म है जिसमे एक नही बल्कि दो interval  थे। 



#9. क्या आपको पता है "मुग़ल -ए -आज़म" एक त्रिभाषी फिल्म थी उसके हर एक हिस्से को तीनो भाषाएँ हिंदी , तमिल, और अंग्रेजी  में shoot  किया गया था लेकिन तमिल  भाषा में ये नही चली उसके बाद अंग्रेजी में इस फिल्म को तुरंत ही हटा दिया गया। 

#10. मेरा नाम जोकर और LOC Kargil  मात्र दोनों bollywood के इतिहास की मात्र एक ऐसी फिल्मे है जो पुरे 255 मिनट लंबी है आज तक ऐसी कोई भी फिल्म नही बनी है।

#11. क्या आप जानते है की भारतीय पुरे साल में 2.7 अरबो की टिकेट खरीदती है। जो की दुनिया के मुकाबले  सबसे ज्यादा है। पर ये भी सच है की भारत मे टिकेट की कीमत सबसे कम है तब भी  साल भर की बिक्री बहुत ज्यादा है|   

# 12.  क्या आप जानते है अशोक कुमार जी नायक बनाने से पहले एक lab assistant  थे। उसके बाद उन्हने 1936 में bollywood  में अपना कदम रखा

जरुरी नही की जो दिखाया जाये वो सच हो परदे के आगे की कहानी और  पीछे की Ansuni Kahani  बहुत अलग होती है जिस पर यकीन  करना मुश्किल होता है।

Also Read:- 
Tags:- Duniya Ki Sabse Mehngi Film, Bollywood Ki Ansuni Kahani, Interesting Facts About Bollywood, Raj Kapoor News

Post a Comment

2 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet