Jail In Norway | Best Prison In The World | जन्नत जैसा है नॉर्वे का जेल

Jail In Norway | Best Prison In The World | जन्नत जैसा है नॉर्वे का जेल

Jail In Norway | Best Prison In The World
नॉर्वे के जेल में कैदियों को घूमने की आजादी

आज से ठीक 110 साल पहले नॉर्वे को आजादी देने पर स्वीडन सहमत हो गया था। वह दिन था साल 1905 का 26 अक्टूबर। आज इस दिन के 110 साल पूरे होने के मौके पर हम आपको नॉर्वे से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स बताने जा रहे हैं।
नॉर्वे शब्द का मतलब होता है, पाथ टू द नॉर्थ। नॉर्वे में राजाओं की परंपरा है। देश के किंग हेराल्ड के बारे में एक बेहद दिलचस्प बातें कही जाती है। अलग-अलग रिपोर्टों के मुताहिक, किंग हेराल्ड ने तय किया था कि वह आजीवन शादी नहीं करेंगे अगर उनकी शादी उससे नहीं हुई जिससे इश्क करते हैं। दरअसल, वे एक कपड़े के व्यापारी की बेटी से इश्क करते थे। बाद में नॉर्वे की सरकार की मदद से उनकी शादी उस लड़की से हुई और वह नॉर्वे की रानी भी बन गई।

Also Read:-  


जन्नत जैसा है नॉर्वे का जेल-Jail In Norway

नॉर्वे में ओस्लो तट से करीब 75 किलोमीटर दूर बैस्ट्वॉय जेल है। यह World's Best Prison है । यहां रहने वाले अपराधियों पर मर्डर, रेप और ड्रग तस्करी के मुकदमें हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन अपराधियों के लिए यह आइलैंड एक छुट्टी मनाने जैसी जगह है। वजह- यहां मौजूद तमाम सुख-सुविधाएं।

Jail In Norway | Best Prison In The World | जन्नत जैसा है नॉर्वे का जेल

नॉर्वे मानता है कि अपराध करने वाले शख्स को पहले दिन से ही सुधारने की कोशिश होनी चाहिए और जेल का भी यहीं मकसद है। नॉर्वे के आइलैंड जेल में कैदियों को लगभग हर तरह के काम करने की छूट होती है जो वे करना चाहते हैं। हालांकि, अगर कोई कैदी वहां से भागना चाहे तो उसे दूसरे सख्त नियमों वाले जेल में डाल दिया जाता है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप के दूसरे देशों के मुकाबले नॉर्वे में एक बार अपराध करने वाले शख्स के दुबारा अपराध करने की दर काफी कम है। इस वजह से इसे Best Prison In The World कहा जाता है | 

क्या-क्या करते हैं कैदी-Norway's Prisons

यहां के कैदी शौक से मछली मारते हैं, घुड़सवारी करते हैं, टेनिस खेलते हैं और धूप में बीच पर सनबाथ भी करते हैं। कैदियों को पेंटेड लकड़ी से बना घर दिया जाता है। एक घर में कई लोग रहते हैं लेकिन सबके कमरे अलग-अलग होते हैं और कमरों के साथ उनके अपने किचन भी। कैदी जानवर भी पालते हैं और खेती भी कर सकते हैं। खाने में कैदियों को लजीज भोजन परोसा जाता है।

कुछ और खास बाते-टॉप 9 Facts About Norway

    #1 छोटे देश होने के बावजूद नॉर्वे की गिनती धनी देशों में होती है और ग्लोबल पीस इंडेक्स में देश को शांतिपूर्ण भी बताया जाता है |

    #2 Facts About Norway  नॉर्वे यूरोप का 6ठा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है, लेकिन आबादी के मामले में 28वें नंबर पर आता है।

    Jail In Norway | Best Prison In The World | जन्नत जैसा है नॉर्वे का जेल

    #3 नॉर्वे भले ही दुनिया में सबसे अधिक पेट्रोलियम पदार्थों के उत्पादक देशों में एक है। लेकिन देश में गैस प्राइस काफी हाई है।

    #4 देश के मुनाफे के लिए ऐसा किया गया है।

    #5 नॉर्वे में उत्तरी यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर है। इसका नाम जोस्टेडाल्सब्रीन है।



    #6 नॉर्वे में 98 से 99 फीसदी बिजली हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट से तैयार होती है।

    #7 नॉर्वे की करीब 20 हजार किलोमीटर की सीमा समुद्र से घिरी हुई है।

    #8
    नॉर्वे में स्थित लैर्डल टनल दुनिया की सबसे लंबी रोड टनल है। इसकी लंबाई 24.5 किलोमीटर है।

    #9 नॉर्वे में सबसे लंबी रोड टनल के अलावा सबसे गहरी अंडरवाटर टनल भी है। इसकी गहराई करीब 287 मीटर है।Facts About Norway

    Post a Comment

    0 Comments

    © 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet