Unbelievable Places In The Earth - दुनिया भर में कुछ ऐसी जगह पाई जाती हैं जो कि अपने आप में रहस्य बया करती हैं इसमें से कुछ रहस्यों के जवाब वैज्ञानिको ने ढूंढ लिए हैं। और कुछ के जवाब अभी तक नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि अंतिम नतीजे तक कोई नही पंहुचा है। इस Post में, मैं आपको ऐसी ही कुछ जगह के बारें में बता रहा हूँ जो अपने आप में किसी राज़ से कम नहीं हैं और इनमें से कुछ अनोखी और रहस्मयी जगह तो पर्यटकों पसंदीदा बन चुकी है।
#1 सोक़ोत्रा द्वीप, यमन-Most Amazing Places In The World
इसे धरती की सबसे अजीबोगरीब जगह Amazing Places कहा जा सकता हैं। यहां पहुंचकर आपको लगेगा मानो किसी दूसरे ग्रह पर आ गए हों। इसे अक्सर पृथ्वी की सबसे ज़्यादा अजीब तरह से दिखने वाली जगह के बारे में वर्णित किया जाता है। यह अरब और हिंद महासागर के बीच का एक छोटा सा द्वीप है। कई सालो तक इसके बारे में लोगों को जानकारी ही तक नहीं थी। यहां के पेड़-पौधों , जीव-जंतु और चट्टानें सब ऐसे है जैसे ये इस दुनिया के है ही नहीं। पेड़ ऐसे दिखते हैं जैसे उलटे लटके हों।
यहाँ पाए जाने वाले ‘अझ़दहा रक्त वृक्ष’ से निकलने वाला रस,जो ख़ून जैसे लाल रंग का होता है,को जमाकर बनाने वाला ‘लोबान’ नामक सुगन्धित पदार्थ यहाँ से बहुत निर्यात होता था इसलिए इस द्वीप का नाम ‘सूक अल-क़तरा’ सोकोट्रा द्वीप पड़ा।
#2 बरमूडा ट्राइंगल, अटलांटिक महासागर-Bermuda Triangle In Hindi
इसके बारें में तो आप सभी ने सुन ही रखा होगा। यह धरती की सबसे चर्चित रहस्यमयी जगहों में से एक है। उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर में एक त्रिकोण जैसा, ये इलाका Bermuda Triangle कहलाता है जिसे ‘डेविल्स ट्राइंगल’ यानी ‘शैतानी त्रिभुज’ भी कहा जाता है। ये करीब 39,00,000 वर्ग किमी का इलाका है। इस जगह से गुजरने वाले तमाम जहाज अचानक से गायब हो जाते हैं। इन विमानों या जहाजों का न तो कोई निशान है न ही कोई सबुत और वो रेडार से अचानक गायब हो जाते हैं।
#3 मीर माइंस, साइबेरिया-Amazing Places Of The World
रूस के साइबेरिया में ये कभी दुनिया कि सबसे बड़ी हीरे की खदान हुआ करती थी। कभी यहां से 1 करोड़ तक का हीरा हर साल निकाला जाता था। जब यहां हीरे का भंडार खत्म हुआ तो लोगों ने गौर किया कि ये जगह अजीब सी हो चुकी है। आसमान से देखने पर लगता है कि मानो यह धरती की नाभि हो। इसे मानव निर्मित सबसे बड़ा कुआ(hole) कहा जा सकता हैं इसकी गहराई तकरीब 1720 फीट (525 meter) है और चौड़ाई 3900 फीट(1200 meter) के करीब। इसके बाद सुरक्षा कारणों से मीर माइन्स के ऊपर नो फ्लाई ज़ोन बना दिया गया।
#4 ब्लड फॉल्स, अंटार्कटिका- Unbelievable Places In The World
अंटार्कटिका का टेलर ग्लेशियर पर जमी बर्फ में एक जगह ऐसी है, जहां पर लाल रंग का झरना बहता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस झरने से रक्त बह रहा हो। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस पर कई सारे रिसर्च किए लेकिन कोई एक नतीजा नहीं निकाल पाए। उनका एक अनुमान यह है की इस जगह बर्फ के नीचे शायद लौह मात्रा अधिक है जो की पानी को लाल रंग का कर देते है। हालांकि यह लाल झरना अभी भी रहस्य बना हुआ है।Most Amazing Places In The World
Read More:-
0 Comments