9 Superstitions In Hindi | Article On Superstitions In India


9 Superstitions In Hindi| Article On Superstitions In India 
इन अंधविश्वासों की जड़े है बहुत मजबूत, ये आसानी से नही टूटते 

अंधविश्वास पर लेख- भारत हमेशा से अंधविश्वासी लोगों की भूमि रही है। हर धर्म, हर संस्कृति और समुदाय में लोगों ने अलग-अलग अंधविश्वासों को जगह दे रखी है। कुछ अंधविश्वासों को वैज्ञानिक कारणों से जोड़कर निभाया जाता है और कुछ को पुराने रीति-रिवाज मानकर। लेकिन इन सभी मूर्खतापूर्ण अंधविश्वासों को लोग बड़ी श्रद्धा से निभाते है। देश में आधुनिकीकरण हो चुका है और नई पीढ़ी इन अंधविश्वासों से कुछ दूर दिख रही है लेकिन अभी भी कई छोटे और पिछड़े इलाकों में ये अंधविश्वास माने और निभाएं जाते है



Also Read:-  

9 Superstitions In Hindi | Study Of Indian Superstitions

इस बात से खासा फर्क नहीं पड़ता है कि आप इन सभी अंधविश्वासों को मानते है या नहीं, लेकिन जब यही अंधविश्वास जी का जंजाल बन जाते है तो दिक्कत होती है। ऐसे ही 9 भारतीय अंधविश्वासों के बारे में जानिए:


#1 एक रूपया – One Rupee Superstition In Hindi


भारतीय संस्कृति में एक रूपए का नोट या सिक्का काफी खास माना जाता है। किसी भी पावन अवसर पर एक का सिक्का लगाकर देना जरूरी होता है। बच्चे के जन्म से लेकर शादी के समय तक एक रूपए को बड़े नोट जैसे- 50, 100, 500 आदि के साथ लगाकर देने का रिवाज है। भारत में विषम संख्या में राशि देने को खराब माना जाता है।

#2 नींबू मिर्च अंधविश्वास

आप भारत के कई घरों में नींबू मिर्च लटकी हुई देख सकते है। सात मिर्चो के साथ एक नींबू को लटकाना अच्छा माना जाता है, लोगों का मानना है कि इससे बुरी नजर नहीं लगती है। सात मिर्च इसलिए लटकाई जाती हैं क्योंकि सात अंक को जादुई नम्बर माना जाता है और लोग मानते है कि ऐसा करने से घर में या व्यवसाय में सुख-समृद्धि वापस आ जाती है।

#3 काली बिल्ली- Black Cat Superstition


भारत में ऐसा माना है कि अगर आप किसी अच्छे काम के लिए बाहर जा रहे है और काली बिल्ली आपका रास्ता काट दे, तो आपका दिन अशुभ होगा और आपका काम बनने की बजाया बिगड़ जाएगा। इसलिए कई लोग काली बिल्ली के रास्ता काटने पर घर वापस आकर कुछ खा-पीकर जाते है।

#4 दुर्भाग्यपूर्ण शनिवार- Bad Saturday Superstition

भारत में शनिवार को भगवान शनि का दिन माना जाता है और इस दिन को विशेष अवसरों और शुभ कामों के लिए अच्छा नहीं मानते है। इस दिन कई काम करना जैसे - लोहा खरीदना, तेल खरीदना आदि भी अशुभ माना जाता है।


#5 नज़र लगना- Nazar Lagna Is It True?

नज़र लगना, भारत की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। लोग मानते है कि अगर कोई बुरी दृष्टि से देखता है तो नज़र लग जाती है और फिर उसे कई तरीकों से उतारा जाता है। छोटे बच्चों, नई दुल्हन और नए जोड़े की नज़र खासकर उतारी जाती है ताकि वह बीमार न पड़ें।

#6 पीपल वृक्ष - Peepal Tree In Home

भारत के कई हिस्सों में माना जाता है कि पीपल में भूतों का वास होता है और आत्माएं रहती है जो कि कई लोगों को सच्चाई से परे बात लगती है। पीपल का पेड़, रात में भारी मात्रा में कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ता है जिसकी वजह से लोगों को भूतों का वास्ता देकर पेड़ से दूर कर दिया जाता है।

#7 नाखून काटना- Cutting Nails At Night


भारत में आपके नाखून कितने भी गंदे या बड़े हो गए हों, लेकिन आप उन्हे वृहस्पति या शनिवार के दिन नहीं काट सकते है। यहां तक कि मंगलवार के दिन भी नाखूनों को काटना गलत माना जाता है। लोग मानते है कि इन दिनों में नाखून काटने से दुर्भाग्य आता है। शाम के बाद भी नाखूनों को काटना मना होता है।

#8 चंद्र-ग्रहण प्रभाव- Chandra Grahan Effects

हर क्षेत्र में भारत में अंधविश्वास है ऐसे में ग्रहण क्यूं पीछे रह जाएं। भारत में माना जाता है कि ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिये, घर के अंदर ही रहना चाहिये और गर्भवती महिला को कतई बाहर नहीं निकलना चाहिये। इस दौरान चाकू से कुछ काटना और खाना खाना भी मना होता है। ग्रहण पड़ने के दौरान सिर्फ पूजा करना उचित माना जाता है।

#9 विधवा- Indian Widow Women


भारत के अंधविश्वासी समाज में विधवा को बहुत खराब नज़र से देखा जाता है। पिछड़े इलाकों में आज भी विधवा स्त्री को जानवरों से भी बुरी स्थिति में रखा जाता है। उसे सिर्फ सफेद कपड़े पहनने होते है और वह सिर्फ उबला हुआ भोजन कर सकती है।

इन अंधविश्वासों की जड़े बहुत मजबूत है, ये आसानी से नही टूटते  

You May Also Like To Read:-
Tags: - Study of Indian Superstition in Hindi, Black Cat Superstition, Chandra Grahan Effects, अंधविश्वास पर लेख

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet