घातक खेल बन रहा पब्जी | About Pubg In Hindi

घातक खेल बन रहा पब्जी | About Pubg In Hindi

घातक खेल बन रहा पब्जी !
About Pubg In Hindi
भारत ही नहीं दुनिया भर में अनेक खेलों का निर्माण हुआ है कुछ खेलों ने शिखर को छू लाया तो कुछ बनकर मिट भी गये और कुछ खेल सिमट कर रह गए है। इसे अधुनिकता का प्रभाव भी कहा जा सकता है। आज कल के बच्चे वीडियो गेम मोबाईल पर नये नये गेमों के चलते शारीरिक रूप से तो कमजोर हो ही रहे है। साथ में मानशिक रूप से भी अपने आप को कमजोर साबित कर रहे है। बाहरी खेल कब्बडी, खो खो, फुटबाल, दौड़, पोलो जैसे प्राचीन तथा परंपरागत खेल अब कहीं नजर नहीं आते है। देश में आधुनिकता का प्रवाह है साथ में समाज में शिक्षा और खेलों की पद्धति बदल गयी है।

खेलें या पढ़ाई करें | Pubg Game Khele Ya Study Kre

माता पिता बच्चों को खेलने नहीं देते। उन्हें सिखाया जाता है कि खेलना है तो इसमें ही कैरियर बनाओ और खेलो अन्यथा पढ़ाई में ही दक्षता हाशिल कीजिये। यही कारण है कि बच्चे बहार निकल कर खेलने से कतराते हैं। किसी अन्य देश में तैयार हुए अधुनिकता के माहौल के अनुसार गेमों को निर्मित किया जा रहा है जिससे लोगों को आकर्षित किया जा सके और उससे व्यापार किया जा सके।



What Is Pubg Game In Hindi? क्या है पब्जी?

घातक खेल बन रहा पब्जी | About Pubg In Hindi

इसी कड़ी में पब्जी का नाम शामिल है। पब्जी कि बात करे तो यह कंप्यूटर और मोबाइल दोनों के लिए बनाया गया एक गेम है। पब्जी एक ऑनलाइन गेम है, जिसे सबसे पहले पर्सनल कम्प्यूटर, आई ओ एस और एक्स बॉक्स वर्जन पर लाया गया था। लेकिन अब यह मोबाईल पर भी आ चुका है। इस गेम को छोटी उम्र के बच्चों को टारगेट करते हुए डिजाइन किया गाय था। लेकिन इसका खुमार युवाओं में भी देखने को मिल रहा। भारत के साथ नेपाल जैसे अन्य देशों में भी सक्रिय है। नेपाल सरकार ने तो अनेक दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये नेपाल में इस गेम को बंद कर दिया है। लेकिन भारत का युवा अब भी इनसे ग्रसित है। पब्जी गेम की कहानी आजकल हमेशा कोई दुःखद घटना लेकर आती है।


About Pubg In Hindi

इसे गेम खेलने की लत का सबसे गंभीर स्तर कहें या कुछ और, तीन साल पहले दिल्ली के दो भाइयों को पब्जी गेम ने इस तरह से अपने काबू में ले लिया कि वे खाना, पढ़ना, सोना बाथरूम जाना तक भूल जाते थे। उन्हें बाद में पुनर्वास सुविधा (रिहैबिटेशन फैसिलिटी) में भेजना पड़ा।

गेमिंग की दुनिया में तीन साल एक लंबा समय है, लेकिन तकनीक की दुनिया में यह और बदतर हो गया है। स्मार्टफोन के सस्ते और बेहतर होने के साथ पुराने कई मोबाइल गेमिंग ऐप बंद हो गए है और लाखों भारतीय युवा अब प्लेयर-अननोन बैटल ग्राउंड (पब्जी) जैसे गेमों को खेल रहे है। इसके घातक परिणामों के कई उदाहरण है, छह घंटों तक लगातार पब्जी खेलने के बाद मध्य प्रदेश के नीमच में 12वीं कक्षा के 16 वर्षीय एक छात्र फुरकान कुरैशी की मौत हो गई थी। वजह यह थी की उसने जैसे ही मल्टी-प्लेयर वाले मोबाइल गेम में अपना मिशन खोया, अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

Trends and News About Pubg In Hindi

घातक खेल बन रहा पब्जी | About Pubg In Hindi

पब्जी के जैविक और मानसिक आफ्टर-इफेक्ट्स का इलाज करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट ने अब सरकार से कहा है कि इससे पहले गेम कि यह लत भारत में और अधिक प्रभाव डाले या घातक हो, इसे बंद किया जाए।

यानी खबरों की मानें और हाल के कुछ ट्रेंड्स को देखें तो साफ होता है कि ऑनलाइन गेम बच्चों और नौजवानों पर काफी हद तक गलत असर डाल रहे है। साईक्लोजिस्ट और करियर काउंसलर राजेश पांडेय कहते है, ''गेम गलत नहीं हैं, गेम का नेचर गलत होता है। पब्जी जैसे गेम उत्तेजित करने वाले गेम की कैटगरी में आते है। यानी हम कुछ ऐसा कर रहे होते है जहां किसी को मारना, ढूंढना, गोली चलाना या जीतने जैसे कॉन्सेप्ट होते है।''

पब्जी की लत लगती कैसे है? Addiction Of PubG Game

घातक खेल बन रहा पब्जी | About Pubg In Hindi

जिसको पूरा करना एक जिम्मेदारी समझ कर लोग इसमें उलझे रहतें है। हर जाने पर तो यह और भी खतरनाक होता है। जिससे उस टास्क को पूरा करने की प्रबल इक्षा होती है और इसकी लत लग जाती है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (Who) ने जून 2018 में ऑनलाइन गेमिंग को एक मानसिक स्वास्थ्य विकार के रूप में माना था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 'गेमिंग डिसऑर्डर' गेमिंग को लेकर बिगड़ा नियंत्रण है। यह गेमिंग को दी जाने वाली प्राथमिकता को दिखाता है। इस हद तक कि अन्य दैनिक गतिविधियों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। डब्ल्यूएचओ ने इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज के ताजा अपडेट में यह भी कहा कि गेमिंग कोकीन और जुए जैसे पदार्थों की लत जैसी हो सकती है। इस खेल के और भी कई नुकसान है।


पब्जी का प्रभाव | Side Effects Of Pubg Game

घातक खेल बन रहा पब्जी | About Pubg In Hindi

इसे समय अधिक लगता है, जिससे पढ़ाई के साथ साथ स्वास्थ्य और निद्रा पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसको जल्द से जल्द बंद किया जाना चाहिये। जब तक बंद नहीं होता है, माता पिता जिम्मेदारी पूर्ण अपने बच्चों को शिक्षित करें बाहरी खेल जैसे हाकी, क्रिकेट, कब्ड्डी, तैराकी जैसे खेल जो स्वास्थ्य में भी सहायक है। साथ ही मानसिक तनाव को भी दूर करतें है। एक जन जागरूकता के माध्यम से हम ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले दुष्प्रभाव को कम कर सकते है। साथ ही सरकार को भी अपना रुख साफ रखना आवश्यक है इस प्रकार वह भारत में किसी भी ऑनलाइन गेम को बिना इसके आदत, अच्छे बुरे प्रभाव, को जाने बिना अनुमति न प्रदान करे।

Read More Articles
Tags:- Pubg In Hindi, About Pubg In Hindi, What Is Pubg Game, Side Effects Of Pubg Game

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet