अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं | How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi


अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं | How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi

अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं

How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi 

जींस कई तरह की होती है। जींस के अलग-अलग मटेरियल के लिए अलग-अलग वॉशिग टेकनीक Different Type Of Jeans Washing Technique का उपयोग किया जाता है। अगर, आप जींस पहनने के शौकीन है, तो जाहिर तौर पर आपके पास जींस का अच्छा खासा कलेक्शन होगा। इसमें हर रंग की, हर फैब्रिक की जींस शामिल होगी। लेकिन ये जरूरी नहीं, कि हर जींस को एक ही तरह से धोया जाए। जींस के प्रकारों के आधार पर इन्हें धोने का तरीका भी अलग-अलग होता है। ऐसे में डिफरेंट टाइप्स की जींस को धोने से पहले कई बातों का ध्यान भी रखना होगा। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते है, कि विभिन्न प्रकार की जींस को कैसे धोना चाहिए।




नई जींस को कैसे धोएं | How To Wash New Jeans In Hindi?

जब बात नई जींस को धोने की आती है, तो इसे शुरूआती देखभाल की जरूरत होती है। सबसे अच्छा तरीका है, कि आप इसे हाथ से धोएं। इसे ठंडे पानी से धाना सबसे अच्छा है। जींस धाने के बाद ठंडे पानी से ही अच्छी तरह से पानी में निचोड़ें और फिर इसे सूखने के लिए लटका दें।

Buy From The Top Brands And Get Upto 80% Off Now Click Here

जींस को पानी के बिना कैसे साफ करें- How To Clean Jeans Without Water In Hindi

अगर आपकी जींस वास्तव में बहुत ज्यादा गंदी नहीं है, लेकिन आप इसे नया जैसा दिखाना चाहते है, तो जरूरी नहीं कि इसे पानी से ही धोया जाए। बिना पानी का इस्तेमाल किए जींस क्लीन करने का तरीका यहां हम आपको बता रहे है।

अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं | How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi

जींस को एक हैगर पर लटकाएं। जितने देर आप नहाते है, उतनी देर में आपकी जींस भाप को अवशोषित कर लेगी। इस पद्धति का उपयोग करते समय आप जींस को हैगर पर किसी भी तरह से लटका सकते है।

आप अपनी जींस को बिना पानी के साफ करना चाहते है How To Clean Jeans Without Water?, तो एक स्प्रे बोतल में ठंडे पानी के साथ सफेद सिरका मिला सकते है। इस स्प्रे बोतल की मदद से इस मिश्रण को जींस के गंदे स्थानों पर स्प्रे करें और फिर सूखने के लिए लटका दें। जींस पर दिखने वाली गंदगी साफ हो जाएगी।

ब्लैक जींस को धोने का तरीका- How To Wash Black Jeans In Hindi

अक्सर ब्लैक जींस कैरी करने वाले लोगों का सवाल होता है, कि इसे कैसे धोया जाए, कि इसका कलर न निकले How To Wash Black Jeans And Keep Them Black In Hindi? इसके लिए हमारे द्वारा नीचे कुछ टिप्स दिए गए है। इनकी मदद से आपके लिए ब्लैंक जींस को धोना काफी आसान हो जाएगा।

अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं | How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi

#1 अपने जींस को हमेशा ठंडे पानी में ही धोएं। अगर आप इसे बहुत गर्म पानी में डालेंगे, तो इसका शेड बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा।

#2 ब्लैक जींस को हमेशा डार्क शेड के कपड़ों के साथ ही धोना बेहतर माना जाता है।

#3 ब्लैक जींस को हमेशा उलटा करके धोना चाहिए, इससे जींस साबुन के संपर्क में कम आएगी और रंग जाने से बच जाएगा।




#4 How To Wash Black Jeans In Washing Machine? काली जींस को जितनी कोमलता से धो पाएं, उतना अच्छा है। कोशिश करें, ब्लैक जींस को हाथ से धोएं। ब्लैक जींस को मशीन में धो रहे है, तो जेंटल साइकिल पर चलाएं।

#5 ब्लैक जींस को धोने के लिए ब्लैक कलर के कपड़ों के लिए मार्केट में उपलब्ध डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना बेस्ट है।

#6 How To Wash Black Jeans And Keep Them Black In Hindi? जींस को पानी में धोते समय इसमें विनेगर मिला सकते है। घर में विनेगर मौजूद न हो, तो इसकी जगह नमक की भी सहायता ली जा सकती है। इससे ब्लैक जींस का शेड फेड नहीं होगा।

रिप्ड जींस धोने का तरीका- How To Wash Ripped Jeans In Hindi

अगर आपने फैशन के तौर पर रिप्ड जींस खरीद ली है, तो जान लीजिए कि इसे धोना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इतना भी नहीं। अगर नीचे दिए जा रहे तरीकों को अपना लें, तो रिप्ड जींस को धोना How To Wash Ripped Jeans? आपको सरल लगने लगेगा। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते है रिप्ड जींस धोने का तरीका।

अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं | How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi

#1 रिप्ड जींस धोने के लिए पहले वॉशिंग मशीन में गर्म पानी भरें। अगर हाथ से धो रहे है, तो एक टब में 6 इंच गुनगुना पानी भर लें।

#2 पानी में डिटर्जेंट मिलाएं। यदि जींस ज्यादा गंदी है, तो इसमें बोरेक्स मिलाएं।

#3 अब जींस को गुनगुने पानी में डालें और रातभर पानी में भिगोए रखें। इससे जींस पर जमा गंदगी जल्दी साफ हो जाएगी।

#4 मशीन को डेलीकेट साइकिल पर सेट करें। हाथ में रबर के दस्ताने पहनें और जींस को हाथ से अचछी तरह से स्क्रब करें। लेकिन रिप्स के पास अधिक स्क्रब करने से बचें। ये प्रक्रिया आपको हाथ से जींस धोने पर भी अपनानी है।

#5 साबुन निकल जाने तक जींस को साफ पानी से धोएं।

#6 इसके बाद जींस को ड्रायर में न डालकर गीला ही हैगर पर सूखने के लिए टांग दें। ध्यान रखें, कि जींस को हवा में सूखने में दो दिन का समय भी लग सकता है।

डिस्ट्रेस्ड जींस को कैसे धोएं- How To Wash Distressed Jeans In Hindi

आजकल डिस्ट्रेस्ड जींस का बहुत ट्रेंड है। इसमें कई सारे रिप्स होने के साथ ऐसी जींस कई जगह से कटी-फटी रहती है। इन्हें धोना वाकई इतना आसान नहीं होता, क्योंकि गलत तरीके से डिस्ट्रेस्ड जींस को वॉश करने से ये कई और जगह से भी कट या फट सकती है या हो सकता है इसकी पूरी शो ही चली जाए या धागे खिंच जाए आदि। अगर आप भी डिस्ट्रेस्ड जींस के दीवाने है, तो इसके धोने का सही तरीका भी जानना आपके लिए जरूरी है। नीचे जानते है, How To Wash Distressed Jeans? डिस्ट्रेस्ड जींस को कैसे धो सकते है।

अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं | How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi
  • #1 बेहतर है, कि सबसे पहले जींस पर लगा हुआ लेबल पढ़ लें। उसके अनुसार ही ऐसी जींस को धोने के लिए डालें। अगर लेबल नहीं दिया गया है, तो मशीन में जींस धोते समय इसे पहले उल्टा कर लें। 
  • #2 इसके बाद समान रंग के कपड़ों के साथ ही इन्हें मशीन में धोने के लिए डालें। इसके बाद मशीन में ठंडा या गुनगुना पानी भर लें और हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें। ऐसा करना डेनिम को फेड होने से बचाएगा। 
  • #3 फिर मशीन को जेंटल साइकल पर सेट कर कुछ मिनट के लिए ही वॉशर चलाएं। ऐसा करने से आपकी जींस फिजिकल डैमेज से बच जाएगी। 
  • #4 मशीन में एक साइकिल तक घूमने पर जींस को पानी में साबुन निकलने तक निचोड़ते रहें और फिर हैगर पर हवा में सूखने के लिए लटका दें। इससे जींस सिकुड़ेगी नहीं। ध्यान रखें, डिस्ट्रेस्ड जींस को ड्रायर में न चलाएं।

डेनिम से जुड़े भ्रम सही या गलत, जानिए Know The Myth About Denim In Hindi

जींस को धोने का सही तरीका जींस के धोने को लेकर लोगों के मन में कई भ्रम है। हम यहां आपको बता रहे है क्या सही है और क्या गलत।

फ्रीजिंग बैक्टीरिया को दूर करता है Freezing Removes Bacteria In Hindi

अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं | How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi

लोगों में बना हुआ ये भ्रम गलत है। हालांकि, जींस को फ्रीजर में रखने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते है, लेकिन जींस में ज्यादा बैक्टीरिया आप से आते है। एक बार जब आपके शरीर का तापमान कपड़ों को गर्म कर देगा, तो कीटाणु पहले की तरह वापस आजाएंगे।

जींस को संयम से धोना चाहिए Jeans Should Be Washed Sparingly In Hindi

यदि आप अपने जींस के आकार को वैसा ही रखना चाहते है, तो इसे हमेश ठंडे पानी में धोएं।


जींस को ड्रायर में न सुखाएं Do Not Dry Jeans In The Dryer In Hindi

ये भ्रम गलत है। फैले हुए जींस को अपने शेप में वापस लाने के लिए कुछ सैकंड ड्रायर में रखें। फैब्रिक के लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

जींस को शेप में रखने के टिप्स- Tips To Keep Jeans In Shape In Hindi

कई बार पहनते-पहनते जींस आउट ऑफ शेप हो जाती है। आपकी भी ऐसी कितनी जींस होंगी, जिनका आकार बदलने के कारण आपने उन्हें रिजेक्ट कर दिया होगा। हम आपको यहां जींस को शेप में बनाए रखने के कुछ ऐसे ही टॉप टिप्स बता रहे है।

अलग-अलग तरह की जीन्स को कैसे धोएं | How To Wash Different Types Of Jeans In Hindi
  • #1 जींस का शेप बरकरार रखने के लिए इसे हमेशा हाथ से धोने की कोशिश करें।
  • #2 अगर आप चाहते है, कि धुलने के बाद जींस कहीं से सिकुड़े नहीं या फिर इसका शेप पहले जैसा बना रहे, तो इसे धोने के लिए भूलकर भी हार्श डिटर्जेंट का यूज न करें।
  • #3 जींस को हमेशा हैगर में लगाकर हवा में ही सुखाएं।
  • #4 धोने के बीच अगर आप जींस को नहीं पहन रहे है, तो इन्हें तय करके रखने के बजाय लटका रहने दें।
  • #5 स्ट्रेचिंग को रोकने के लिए कपड़े धोने के कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे जींस आसानी से साफ हो जाता है और इसका शेप भी नहीं बिगड़ता।
  • #6 यदि डेनिम जीन्स को बैक्टीरिया फ्री बनाना है, तो एंटीबैक्टीरियल फैब्रिक स्प्रे का उपयोग करें।
How To Wash Different Types Of Jeans? अलग-अलग तरह की जींस को धोने का तरीका अलग होता है, इसलिए जींस को धोने से पहले एक बार इस लेख को जरूर पढ़ लें। इसमें दिए गए तरीके और टिप्स आपकी जींस को नयापन देने के साथ इसे फेड होने से भी बचाएंगे।

यू विल आल्सो लाइक टू रीड :-
Tags :- How To Wash Jeans, How To Wash Black Jeans, How To Wash Distressed Jeans, How To Wash Ripped Jeans, How To Care For Your Jeans

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet