जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi
 
Jeans Ko Kaise Dhoye? जींस कैसे धोते है? How To Wash Jeans In Hindi? जींस की देखभाल कैसे करनी चाहिए? ऐसे बहुत से सवाल है, जिनके जवाब लोग अक्सर इंटरनेट पर तलाशते है। अगर आप भी जींस वॉश के तरीके जानना चाहते है, तो हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। इसमें जींस को कैसे धोना चाहिए, ये बताया गया है।

दरअसल, जींस कपड़ों का बहुत पॉपुलर आइटम है, जो आमतौर पर सभी के वार्डरोब में देखा जा सकता है। जाहिर सी बात है, कि आप भी अपनी डेली लाइफ में जींस पहनते ही होंगे। क्योंकि ये आपको कंफर्ट के साथ स्टाइल भी देती है। सबसे अच्छी बात ये है, कि इसे आप दिनभर लापरवाही के साथ पहन सकते है।

Also Read :- 



How To Care For Your Jeans? Jeans Washing Process

पहनने में बेशक जींस बहुत अच्छी और स्मार्ट दिखती है, लेकिन बहुत से लोगों को जींस धोने का सही तरीका नहीं पता होता और न ही वे इनकी देखरेख करना जानते है। अगर जींस आपकी फेवरेट है और आप चाहते है कि सालों-साल तक ये नई जैसी दिखे, तो जरूरी है कि आपको जींस धोने का सही तरीका मालूम हो। तो चलिए आपकी मदद के लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते है Best Way To Wash Jeans कि किस तरह से आप जींस को धो सकते है।

How To Clean Your Jeans In Washing Machine In Hindi? Jeans Ko Kaise Dhoye

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

मशीन में जीन्स धोने का तरीका-

वैसे तो जींस को मशीन वॉश की जरूरत नहीं होती, बावजूद इसके लोग सहूलियत के हिसाब से वॉशिंग मशीन में जीन्स धोना बेहतर मानते है। लेकिन मशीन में जीन्स धोने का भी एक तरीका होता है, जो आप नीचे स्टेप बाय स्टेप जान सकते है।

स्टेप- 1- सबसे पहले अपनी मशीन को सौम्य चक्र पर सेट करें। अगर आप जींस धुलने के बाद भी उसे नई जैसा देखना चाहते है, तो मशीन को जेंटल साइकिल पर सेट कर लें। इससे आपकी जींस के रंग और डिजाइन बरकरार रहते है।

स्टेप- 2- जींस धोने के लिए हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें। ध्यान रखें, जींस धोने के लिए कभी भी ब्लीच या ब्लीच मिले डिटर्जेंट का उपयोग न करें। यदि आप अपनी जींस को थोड़ा नरम रखना चाहते है, तो माइल्ड फैब्रिक सॉफ्टनर का भी यूज करना अच्छा विकल्प है।


स्टेप- 3- अब मशीन को ठंडे पानी से भरें। जींस को कभी भी गर्म पानी में धोने की भूल न करें। चाहें, तो जींस को गुनगुने पानी में भी धो सकते है। बता दें, कि गर्म पानी से जींस धोने पर इसका रंग फेड हो सकता है और कपड़ा सिकुड़ने की समस्या भी आ सकती है।

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

स्टेप- 4- अब जींस को उल्टा करें और इस पर दिए गए लेबल को ध्यान से पढ़ें। कई बार किसी जींस को इस पर लिखे गए नियम के अनुसार धोने की जरूरत होती है।

स्टेप- 5- जींस को मशीन में सबसे पहले धोने के लिए डालें। इसके साथ अगर कुछ कपड़े डाल रहे है, तो कोशिश करें, कि जींस के रंग जैसे रंग के ही कपड़े साथ में डालें। अगर आप इसे दूसरे, हल्के रंग के कपड़ों के साथ डालेंगे, तो इसका रंग और कपड़ों पर चढ़ सकता है।

स्टेप- 6- एक पूरी साइकिल घुमाने पर अब बारी है, जींस को ड्राई करने की। ध्यान रखें, कि जींस को ड्रायर में न सुखाएं। जींस के रंग और नुकसान को रोकने के लिए जींस को अधिक सुखाने से बचें। इससे जींस पर आने वाली सिकुड़ऩ से बचा जा सकता है।

स्टेप- 7- अब जींस को बाहर निकालकर घुटने की तरफ से मोड़े और कपड़े के हैगर पर सुखाने के लिए लटका दें। जींस को ओवर फोल्ड करके सुखाने से इस पर पड़ने वाली सिकुड़न से निजात पाई जा सकती है।

How To Wash Jeans By Hand Or Without Machine In Hindi?

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

बिना मशीन के जींस धोने का तरीका | How To Wash Denim Jeans?

कुछ लोगों का मानना है, कि मशीन के बिना जींस साफ नहीं धोई जा सकती, पर ऐसा नहीं है। अगर आपके पास वॉशिंग मशीन की सुविधा नहीं है, तो आप सही तरीका जानकर हाथ से भी आसानी से जींस धो सकते है।
हाथ से जींस धोने के लिए सबसे पहले जींस को सिंक या टब में धोएं। हाथ से डेनिम को धोना इसके रंग को संरक्षित कर सकता है।

अब पहले एक टब को ठंडे या गुनगुने पानी से भरें। इसके बाद इसमें सौम्य डिटर्जेंट मिलाएं।

अब जींस को उल्टा करें और टब में कम से कम 45 मिनट तक भीगने दें। अब पानी निथारने के लिए जींस को चलते पानी के नीचे रखें और सूखने के लिए लटका दें।


जींस धोने के लिए ड्रायर का उपयोग कैसे करें- Best Way To Dry Jeans In Hindi

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

यदि आपकी जींस बहुत ज्यादा स्ट्रेच हो गई है और आप इसे कम करना चाहते है, तो ड्रायर का उपयोग कर इसे हवा में सुखाने के लिए लटका दें। एयर ड्राइंग होने के बाद कठोर अहसास को कम करने के लिए आप इसे सूखने के लिए लटकाने से पहले 5 मिनट के लिए जींस को ड्रायर में टॉस भी कर सकते है। हालांकि, ध्यान रखें, कि नियमित रूप से आपकी जींस के लिए ड्रायर का उपयोग करने से कपड़ा खराब हो सकता है।

जींस धोने के टिप्स - Jeans Washing Tips In Hindi

विशेषज्ञों के अनुसार, बहुत जरूरी होने पर ही जींस को धोना चाहिए। लेवी स्ट्रॉस के सीईओ कुछ बार ही अपनी जींस धोने की सलाह देते है। हर दो से छह महीने में डेनिम को धोएं। लेकिन ये बता दें, कि डेनिम का वॉश शेड्यूल उनके उपयोग पर भी काफी हद तक निर्भर करता है।

How To Clean Jeans Without Water? How To Clean Jeans

अगर आपकी जींस में से बदबू आने लगे, तो इसे हवा लगने के लिए बाहर निकालकर रख दें।

यदि आप जींस को बहुत जल्दी-जल्दी नहीं धोना चाहते है, लेकिन इसमें से स्मैल आने लगी है, तो इसे 24 घंटे के लिए हैगर पर टांग दें। आप चाहें, तो किसी भी बदबू को दूर करने के लिए जींस पर डीऑडराइजिंग फैब्रिक स्प्रे का उपयोग भी कर सकते है।

यदि जींस बहुत ज्यादा गंदी नहीं हुई है, लेकिन दाग-धब्बे लग गए है, तो इस क्षेत्र पर दाग हटाने वाले उत्पादों का यूज करना अच्छा है। इन प्रोडक्ट को दाग वाली जगह पर कुछ देर के लिए लगा छोड़ दें और फिर नम कपड़े को गीला कर दाग को साफ करें।




जींस को धोने के पीरियड के बीच अगर इसमें बदबू आने लगे, तो जींस को फ्रीज करने के लिए रख दें। सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन जींस को लांग लाइफ देने के लिए यह बहुत अच्छा उपाय है। दरअसल, डेनिम से आने वाली गंध का प्रमुख कारण है बैक्टीरिया। लेकिन जब हम जींस को फ्रीज करते है, तो ये सभी बैक्टीरिया नष्ट हो जाते है, जिससे गंध को कम करने में बहुत मदद मिलती है। इसके लिए जींस को एक कैनवास बैग में रखने की कोशिश करें।

How To Wash Distressed Jeans? How To Wash Jeans Correctly

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

वॉशर की सही सेटिंग को चुनकर आप अपनी पसंदीदा जींस की लाइफ बढ़ा सकते है। सही सेटिंग के साथ जींस को धोने से जींस में खिंचाव और फटने का खतरा बहुत कम होता है।

सिकुड़न से निपटने के लिए हमेशा जींस को ठंडे या गुनगुने पानी में ही धोने का प्रयास करना चाहिए।

जींस के रंग को अधिक समय तक बनाए रखने के लिए ठंडे पानी में एक कप सिरका और एक चौथाई कप नमक मिलाएं। ये प्राकृतिक तत्व जींस को कपड़े के भीतर कलर को सेट करने में मदद करते है, जिससे जींस का कलर फेड होने से बच जाता है।

अभी पड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें :- करी पत्ते के फायदे बालों के लिए- Benefits Of Curry Leaves For Hair In Hindi

What Is The Right Time To Wash A Jeans? Jeans Ko Kaise Dhoye

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

जींस को धुलने से पहले ये जरूर जान लेना चाहिए, कि क्या वाकई ये जींस के धुलने का सही समय है। कई लोग एक या दो बार पहनकर ही जींस को धोने के लिए डालते देते है। इसी वजह से उनकी जींस की लाइफ कम हो जाती है। दरअसल, जींस की लाइफ पीरियड बहुत होती है। जब तक यह बहुत गंदा न हो जाए, यानि चार से पांच बार पहनने के बाद ही इसे धोएं। लेकिन जब जींस के घुटने निकलने लगे और कपड़ा फैलने लगे। यहां तक की कमर भी ढीली होने लगे, तो समझ जाइए, कि अब जींस को धोने का सही समय आ गया है।

मशीन के एक चक्र में पांच जींस से ज्यादा को धोने के लिए ना डालें। इससे मशीन की स्पीड तो धीमी हो ही जाएगी साथ ही जींस भी साफ नहीं धुलेगी। इसके अलावा फैब्रिक को भी नुकसान पहुंचेगा। पहली बार जींस धोने पर डिटर्जेंट का उपयोग न करना ही बेहतर है।

चेतावनी- Warnings Related To Wash Jeans In Hindi | Jeans Washing Process

जींस को धोने का सही तरीका | How To Wash Jeans In Hindi

#1 जींस धोने के दौरान, ध्यान रखें कि इसे धोते समय बहुत ज्यादा गर्म पानी का उपयोग करते है या फिर इसे ज्यादा देर तक ड्रायर में चलाते है, तो इसमें सिकुड़न आ सकती है। क्योंकि जींस में जितना कॉटन फैब्रिक होगा, ड्राई होने पर उतना ही ज्यादा सिकुड़ेगा। इसलिए जींस को गुनगुने पानी में चलाएं और सिर्फ कुछ सैकंड के लिए ही ड्रायर में सुखाने का प्रयास करें।

#2 कुछ जींसों को स्पेशल केयर की जरूरत होती है, इसलिए इसे धोने डालने से पहले इस पर लगे टैग को ध्यान से पढ़ लें और इन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

#3 एक बार में 5 जोड़ी से ज्यादा जींस धोने से बचें। अगर आप मशीन को ओवरलोड करेंगे, तो यह कपड़े साफ करने की अपनी क्षमता को सीमित कर देगी। जींस अगर बहुत महंगी है, तो इसे ड्राई क्लीन के लिए ही भेजना उचित है।

#4 धुली हुई जींस को सीधे तेज धूप में ना सुखाएं। इससे जींस का रंग बहुत जल्दी फीका पड़ सकता है।

#5 जींस धोते समय भूलकर भी ब्लीच का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से न केवल जींस का रंग फीका पड़ेगा, बल्कि मटेरियल भी बहुत जल्दी खराब हो जाएगा।

#6 जब तक जींस बेहद गंदे न हों, इन्हें वॉशिंग मशीन में बहुत ज्यादा देर तक न धोएं।

इस लेख में हमारे द्वारा बताए गए जींस धोने के तरीकों How To Wash Jeans In Hindi? को फॉलो कर आप अपनी जींस को नया रखने के साथ इसकी लाइफ भी बढ़ा सकते है।

 आपको हमारे यह आर्टिकल्स बहुत पसंद आएंगे :-
Tags :- How To Wash Jeans, How To Wash Distressed Jeans, How To Clean Jeans Without Water, How To Care For Your Jeans

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet