8 Holi Facts In Hindi | होली के रोचक तथ्य

8 Holi Facts In Hindi | होली के रोचक तथ्य

8 Holi Facts In Hindi | होली के रोचक तथ्य
रंग और उल्लास का त्यौहार होली की कुछ रोचक बातें
Holi Rochak Tathya In Hindi

उमंग, उल्लास और खानपान का उत्सव होली का त्यौहार छै दिनों तक मनाया जाता है। होलिका दहन से शुरू हो कर रंगपंचमी तक चलने वाले इस त्यौहार की बहुत सी रोचक जानकारियाँ छुपी हुई है। Rochak Tathya In Hindi

यह तो आप सभी जानते ही होंगे की पहले दिन होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन कहते है। होली के दूसरे दिन को धुरड्डी, धुलेंडी, धुरखेल या धूलिवंदन भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल फेंकेते है और घर-घर जाकर लोगों को रंग लगाते है खुशिया एवं प्यार बाटते है। परन्तु इस त्यौहार होली के जुड़े कुछ रोचक तथ्य भी है। जिन्हे जानकर आपको हैरानी होगी।



इस बेजोड़ पर्व से जुड़ी कुछ रोचक बातें | Holi Facts In Hindi

#1. प्रचलित मान्यता के अनुसार यह त्योहार हिरण्यकशप की बहन होलिका के मारे जाने की स्मृति में मनाया जाता है।

#2. Interesting Facts About Holi - भारतीय पंचांग और ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानी होली के अगले दिन से चैत्र शुदी प्रतिपदा की शुरुआत होती है और इसी दिन से नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। इसलिए होली पर्व नवसंवत और नववर्ष के आरंभ का प्रतीक है।

#3. होली एक बहुत ही पुराना उत्सव है। इसका आरम्भिक शब्द रूप होलाका था। पहले यह शब्द भारत में पूर्वी भागों में काफी प्रचलित था।

Amazing Facts About Holi

8 Holi Facts In Hindi | होली के रोचक तथ्य

#4. प्राचीन काल में होली के दिन यानि फाल्गुन की पूर्णिमा को महिलाओं द्वारा परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूर्णिमा के चांद की पूजा करने की परंपरा थी। वैदिक काल में इस दिन नवात्रैष्टि यज्ञ किया जाता था इसे वसंतोत्सव के रूप में काफी हर्ष उल्लास और नए अन्न के साथ मनाया जाता था।

#5. होली के अवसर पर लोग स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं, जिसमें गुझिया, मालपुआ, दही-बड़ा खास व्यंजन है। लोग नाचते गाते हैं और ढोल बजाकर होली के गीत गाते हैं। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते है।

रोचक बातें | Holi Facts In Hindi



#6. होली के अवसर पर मथुरा के वृंदावन में अद्वितीय मटका समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह में दूध और मक्खन से भरा एक मिट्टी का मटका ऊंचाई पर बांधा जाता हैं और लड़के मटके तक पहुंचने के लिए जी तोड़ कोशिश करते है। इस आयोजन को जीतने वाले को इनाम भी दिया जाता है।

#7. होली पर भरभोलिए जलाने की भी परंपरा है। भरभोलिए गाय के गोबर से बने ऐसे उपले है, इनकी माला बनाई जाती है, जिसमें सात भरभोलिए होते है। इस माला को भाइयों के सिर से अनिष्ट को उतारा जाता है और होलिका दहन के समय यह माला होलिका के साथ जला दी जाती है।

बरसाना की लठमार होली | Barsana Ki Holi

8 Holi Facts In Hindi | होली के रोचक तथ्य

#8. होली हो और बरसाना के लठमार होली की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। कृष्ण और राधा के प्रेम जुड़ी यहां की होली में नंदगांव के पुरूष और बरसाने की महिलाएं भाग लेती है। पुरुषों को हुरियार और महिलाओं को हुरियारिन कहा जाता है। जब मस्ती से भरे नंदगांव के पुरुषों टोलियां पिचकारियां लिए बरसाना पहुंचती हैं तो बरसाने की हुरियारिन महिलाएं उनपर खूब लाठियां बरसाती है। वैसे तो हुरियारों को इससे बचना होता है, लेकिन यदि लठ का वार खा भी लिया, तो कोई भी हुरियार उफ़ तक नहीं बोलता, हंसता ही रहता है।

Some Awesome Articles For You

Tags:- Holi Facts In Hindi, रोचक बातें, Rochak Tathya In Hindi, Interesting Facts About Holi, Amazing Facts About Holi

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet