Kim Jong Un Biography In Hindi- सबसे खूंखार तानाशाह

Kim Jong Un Biography In Hindi- सबसे खूंखार तानाशाह 
दुनिया का सबसे खूंखार तानाशाह: किम जोंग-उन की जीवनी 
Kim Jong Un Life Story In Hindi- आपने राजा महाराजाओ की कहानी तो जरूर सुनी होगी। और उनके शासनकाल की हजारों कहानियाँ आप बचपन से पढ़ते आ रहे। उनके कारनामे, युद्ध, अत्याचार, गुलामी इन सब बातों को सुन कर हम यही बोलते थे की "अच्छा हुआ की वो वक्त गुजर गया।" कुछ ऐसे तानाशाह हुआ करते थे, जिनका नाम सुन कर हम ख़ौफ़ खाने लगते थे, जिन्होंने पूरी दुनिया को अपना गुलाम बनाना चाहा और कई लोगो पर अत्याचार भी किया।


लेकिन जैसा आप सोचते है असल में वैसा नहीँ है दुनिया में अभी भी कुछ देश ऐसे भी है जहाँ आज भी तानाशाहियों का शासन चल रहा है। आज में आपको एक ऐसे ही तानाशाह के बारे में बताने जा रही हूँ जिससे सिर्फ् वहाँ बसे लोग ही नही बल्कि बाकि के देशो की जनता भी डरती है।

Is Kim Jong Un A Dictator? क्या किम जोंग उन एक तानाशाह है?


North Korea Kim Jong Un "किम जोंग-उन", उत्तर कोरिया का शासक, जिसे सबसे खूंखार तानाशाह माना जाता है। पिता की मौत के बाद 2011 में किम जोंग-उन ने गद्दी संभाल ली। उस वक्त उनकी उम्र 30 साल करीब थी।


किम जोंग ने एक बैठक में रक्षा प्रमुख को गिरफ्तार करवाकर एंटी एयरक्राफ्ट गन से उड़वा दिया। बड़े अधिकारियों को रक्षा प्रमुख की मौत का मंजर देखने के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा गया ताकि उनके दिलो में भी ख़ौफ़ पैदा हो सके । अक्टूबर 2006 से सितम्बर 2016 तक कोरिया ने 5 परमाणु परीक्षण दावा किया था। साल 2017 में उत्तर कोरिया का पहला बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण हुआ है।

Kim Jong Un Biography and Facts about him in Hindi


किम जोंग-उन का जन्म 1984 में हुआ था। इनकी शिक्षा किम सुंग यूनिवर्सिटी से हुई थी जहाँ से उन्होंने 2 डिग्रीयाँ हासिल की। पेशे से ये एक आर्मी ऑफिसर रह चुके है। 18 जुलाई 2012 को नॉर्थ कोरिया की पीपुल्स आर्मी में मार्सल का रैंक मिला। 9 मार्च 2014 में सुप्रीम पीपल्स विधानसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया। 2013 में फॉब्र्स की लिस्ट में विश्व के 46 वे शक्ति शाली व्यक्ति के रूप में नाम दर्ज हुआ।

Kim Jong Un Facts- किम जोंग-उन के खोफनाक अपराध

#1 बुआ को दिया जहर- Kim Jong Un Killed His Auntie


जेंग सेंग को मरवाने के बाद किम ने उनकी पत्नी और अपनी बुआ क्योंग को भी मरवा दिया। क्योंग ने अपने पति की मौत पर सवाल खड़े किये थे। किम ने बुआ को जहर देकर मरवाया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। इसका खुलासा 2015 में कोरिया से भागे एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने किया।

#2 फूफा को डलवाया 120 कुत्तों के सामने- Killed His Uncle Too

किम ने 2013 में अपने ही फूफा जेंग सेंग को बेरहमी से मरवा डाला। उन्हें 120 शिकारी कुत्तों के सामने डलवा दिया था।

#3 सिगरेट का आदि है किम जोंग- A Chain Smoker

तानाशाह किम जोंग सिगरेट का लती है। हर वक्त उसके हाथ में सिगरेट का पैकेट नजर आता है। पिछले दिनों जब पुरे उत्तर कोरिया में तंबाकू के खिलाफ अभियान चलाया गया तब भी वे सिगरेट के कष्ट लेते दिखे थे।


#4 बनना चाहता है दुनिया का सबसे खूंखार तानाशाह| Kim Jong Un Wants to Be A Dictator

किम जोंग दुनिया का सबसे खूंकार तानाशा बनना चाहता है। वैसे भी किम जोंग को दुनिया के दूसरे देशों को धमकाने और उत्तर कोरिया में अपने अजीबोगरीब फरमानों के लिए जाना जाता है।

किम दुनिया के सबसे खूंखार तानाशाहों की लिस्ट में सबसे आगे आना चाहता है। इसकी बानगी भी उसके फरमान पेश करते हैं। इन दिनों उत्तर कोरिया की सत्ता संभालने वाली वर्कर्स पार्टी का सातवां सम्मेलन शुरू हो रहा है।

इस सम्मेलन में Kim Jong Un को आधिकारिक तौर पर देश का तानाशाह नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए उसने पूरे देश में दहशत का माहौल बना रखा है। इसके लिए ऐसे में समारोह में किसी प्रकार का खलल न पड़े, इसके लिए उसने North Korea में शादी और अंतिम संस्कार जैसे रीति रिवाजों पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी गई है |  
You May Also Like:-
Tags:-Kim Jong Un Life Story In Hindi, Kim Jong Un Biography In Hindi, North Korea Kim Jong Un, Kim Jong Un Facts

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet