7 Ways on How to Gain Weight at Home in Hindi | वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

 
जल्दी वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और सबसे असरदार आसान तरीके | 7 Simple ways on how to gain weight at Home in Hindi? Gain weight fast in Hindi

वजन बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय - 7 Simple Ways On How To Gain Weight at Home in Hindi

भारत देश, जहां हर 10 में से 5 लोग मोटापे से परेशान है, तो वही कुछ लोग ऐसे भी है, जो चाहे कितना भी खा ले, उनका वजन बढ़ता ही नही है। आज इस पोस्ट में हम इसी टॉपिक पर चर्चा करेंगे और जानेंगे की "जल्दी वजन बढ़ाने के सबसे आसान और घरेलू उपाय क्या है?" How to gain weight at Home in Hindi

कुछ लोग जल्दी वजन बढ़ाने के लिए अनहेल्दी फूड्स जैसे, पिज्जा, बर्गर, चाट, फास्ट फूड्स और भी कई तरह की चीजे खाते है। लेकिन इन सब से आपको फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है, कई तरह की  बीमारियाँ  हो सकती है। इसलिए नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाने के लिए अनहेल्दी फूड्स को  नज़रअंदाज़ करे। वजन बढ़ाने [Weight gain] को लेकर लोगो के मन में काफी तरह के सवाल होते है। जैसे, 1 महीने में वजन कैसे बढ़ाएं? वजन बढ़ाने का सही तरीका क्या है? वजन बढ़ाने के लिए कौनसी एक्सरसाइज करनी चाहिए? How to gain weight in Hindi वजन बढ़ाने के लिए क्या करे? आदि तरह के सवालों के जवाब आज इस पोस्ट में हम वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जानेंगे।

Also Read:-

कम वजन के कारण लोगो को कई तरह की दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। फिटिंग के कपड़े ना मिलना, आत्मविश्वास की कमी होना और लोगो के बीच खड़े होने में असहज महसूस करना। कम वजन वाले लोग ना सिर्फ कमजोर दिखते है, बल्कि उनकी पर्सनेलिटी भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर नही आती है। लेकिन हमारे शरीर की सबसे अच्छी बात तो ये है की इसे हम आपकी मनपसंद बनावट (Shape) दे सकते है। अगर आप सही अनुशासन के साथ पोस्ट में बताए गए वजन बढ़ाने के तरिको को अपनाते है, तो महज कुछ ही दिनों में आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। तो आइए जानते है, वजन बढ़ाने के लिए घरेलू उपायों के बारे में, 7 Simple ways on how to gain weight at Home in Hindi | 1 महीने में वजन कैसे बढ़ाएं

वजन ना बढने के कारण क्या है | Reason why you are not gaining weight in Hindi

वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहले हमें उन कारणों को जानना बहुत जरूरी है, जिनकी वजह से हमारा वजन नही बढ़ पाता। अक्सर आपने सुना होगा की जब किसी को वजन कंट्रोल करने के लिए कहा जाता है, तो उसे सही खान-पान और एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन काफी सारे ऐसे लोग है, जो चाहे जितना खा ले, उनका वजन नही बढ़ता। तो आइए जानते है, वजन ना बढने के पीछे क्या वजह हो सकती है?

#1. तनाव लेना- Stress

हम सभी जानते है की तनाव लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है और ब्लड प्रेशर भी हाई हो सकता है। इससे शरीर में मौजूद पोषक तत्वों में कमी आ जाती है, जिससे हमारा वजन धीरे-धीरे गिरने लगता है। इसलिए तनाव वजन कम होने का कारण हो सकता है।

#2. हाई मेटाबॉलिज्म- High Metabolism

जिन लोगो का मेटाबॉलिज्म ज्यादा होता है, वे खाने से जरुरी पोषक तत्वों को नही ले पाते और उनके वजन बढ़ने की संभावना भी कम होती है। ज्यादा मांसपेशियां [Muscle Mass] वाले लोगो में हाई मेटाबॉलिज्म होता है और वे लोग ज्यादा कैलोरी खर्च करते है, जिससे वजन नही बढ़ता।

#3. आनुवांशिकता- Genetics

कई स्टडीज में पाया गया की हमारे शरीर पर आनुवांशिकता [Genetics] का काफी ज्यादा असर पड़ता है। आनुवांशिकता, यानी परिवार के लोगो (खासतौर पर माता-पिता) के गुण संतान में आना। जैसे, लंबाई, त्वचा का कलर, वजन, बालों का कलर आदि। लेकिन कुछ स्टडी में बताया गया है की आनिवंशिकता का असर हमारे वजन पर सिर्फ 20 से 25 प्रतिशत तक पड़ता है। यानी बड़ा हिस्सा हमारे खान-पान, एक्सरसाइज और वातावरण पर निर्भर करता है।

#4. मानसिक स्वास्थ्य- Mental Health

अगर आपका मानसिक स्वास्थ्य खराब है, तो इसका सीधा असर आपके खाने पर दिखता है। मानसिक बीमारी में अवसाद, चिंता, देरी से खाना, अधिक उत्साह इत्यादि शामिल है। इनमें से हर स्थिति हमारे शरीर की छवि [Image] और भूख पर गलत असर डालती है।

एक डॉक्टर किसी इंसान के कम वजन [Underweight] के कारणों को पहचान कर उसका ईलाज करने में मदद कर सकता है और वजन बढ़ाने के लिए एक डाइट प्लान के अनुसार चलने की सलाह देता है, जो उन्हें स्वस्थ रुप से वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है।

अंडरवेट क्या होता है | What is Underweight in Hindi | जल्दी मोटा होने के घरेलू उपाय

लोगो के शरीर का वजन तीन तरह का होता है। एक, कम वजन वाले, जिन्हे अंडरवेट [Underweight] कहा जाता है। दूसरे, स्वस्थ वजन [Normal Weight] वाले और तीसरे वे लोग, जिनका वजन अधिक होता है यानी ओवरवेट [Overweight] वाले। आमतौर पर यही तीन कैटेगरी वजन को लेकर देखने को मिलती है।

CDC [The Centers for disease control and prevention] लोगो को BMI यानी Body Index Mass का उपयोग करने की सलाह देते है, जिससे लोग जान पाए की उनका वजन किस कैटेगरी में आता है। उदाहरण के लिए, आपकी लंबाई 172 सेंटीमीटर [172 cm]है और अभी आपका वजन 60 किलोग्राम [60 kg] है, तो आपकी BMI 20 होगी। जिसका मतलब है की आप स्वस्थ वजन [Normal Weight] की कैटेगरी में आते है।

BMI की रेंज कुछ इस प्रकार होती है

  • Underweight : - BMI Below 18.5
  • Normal Weight :- BMI Range between 18.5 to 24.9
  • Overweight :- BMI Range between 25.0 to 29.9
  • Obese (मोटापा) :- BMI More than 30


कोई भी व्यक्ति CDC के BMI कैलकुलेटर पर जाकर अपनी BMI और वेट कैटेगरी का पता लगा सकता है।

कम वजन के कारण क्या-क्या नुकसान हो सकते है | Side effects of Underweight in Hindi

BMI से आप पता लगा सकते है की आप अपने कद और वजन के अनुसार स्वस्थ है या नहीं। एक स्वस्थ शरीर का BMI 21.9 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है की मोटापे की तरह अंडरवेट होना भी सेहत पर बुरा असर डालता है।

खासतौर पर बच्चो और युवाओं में इसका ज्यादा बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। अंडरवेट होने के कारण उनकी विकास प्रक्रिया धीमी हो जाती है। वही महिलाओं को कम वजन के कारण मासिक धर्म रुकना और गर्भपात जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती है।

अंडरवेट होने का मतलब है की आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली [immune system] सही से काम नहीं कर सकती। कई रिपोर्ट्स बताती है की जिन लोगो का BMI 18.5 से कम होता है, उन्हे किसी इन्फेक्शन या बीमारी के इलाज में अन्य लोगो से ज्यादा वक्त लगता है। इम्यून सिस्टम को सही से काम करने के लिए कुछ जरूरी विटामिन और खनिज तत्वों की जरूरत होती है। जब आप कम वजन के होते है, तो हो सकता है की आपको विटामिन-A,C,D और E के साथ-साथ कई और पोषक तत्व जैसे, आयरन, सेलीनियम इत्यादि पर्याप्त मात्रा में नही मिल रहे हो।


कई बार कम वजन या पतला होने के कारण आपके आस-पास के लोग आपका मजाक बनाने लगते है और आप जीवन में अधिक तनाव महसूस करने लगते है। आए दिन हमे ऐसी खबरे देखने को मिलती है, जहा लोग नकारात्मक टिप्पणियों [Negative Comments] से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते है। लेकिन यह कोई ऐसी स्थिति भी नही है, जिसे आप बदल नही सकते है। बल्कि काफी ऐसे वजन बढ़ाने के तरीके है, जिन्हे अपनाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते है। इसलिए आगे इस लेख में हम आपको वजन बढ़ाने के रामबाण उपायो के बारे में बताने जा रहे है। 1 महीने में वजन कैसे बढ़ाएं?

जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए | Healthy Foods for Weight gain fast in Hindi

अक्सर लोग इंटरनेट पर सर्च करते है की वजन बढ़ाने के लिए क्या करे? 1 महीने में वजन कैसे बढ़ाएं? वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए [Best Foods for Weight gain in Hindi], वजन बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय, तो इसका सीधा-सा जवाब है की आपको ऐसे फूड्स को अपने डाइट प्लान [Weight gain Diet plan] में शामिल करना होगा, जिनमे अधिक कैलोरी हो। जितनी ज्यादा आप कैलोरी लेंगे, आपका वजन उतनी ही तेजी से बढ़ेगा। लेकिन आपको ध्यान रखना है की जो कैलोरी आप ले रहे हो, वो हेल्थी कैलोरी हो। इसके अलावा आपको प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्व भी अपने वेट गैन डाइट प्लान [Weight gain Diet plan] में शामिल करना होगा। इस लेख में हम कुछ जरूरी फूड्स की बात करेंगे, जिनमे अधिक कैलोरी के साथ साथ पोषक तत्वों से भरपूर हो। तो आइए जानते है; वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? Healthy Foods for Weight gain fastly in Hindi | Weight Gain Diet Plan For Male In Hindi

#1. बनाना मिल्क शेक | Banana Milkshake for Weight gain | वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

बनाना मिल्क शेक ना सिर्फ तैयार करने में आसान है, बल्कि वजन बढ़ाने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप जल्दी वजन बढ़ाना चाहते है, तो दूध और केला सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि केला सिर्फ पोष्टिक तत्व ही नही, बल्कि कार्ब्स और कैलोरी का भी एक अच्छा स्त्रोत है। 

लगभग 100 ग्राम केले में निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते है;

  • कैलोरी : 90 cal
  • प्रोटीन : 0.80 ग्राम
  • वसा [Fat] : 0.30 ग्राम
  • कार्ब्स : 20 ग्राम
  • विटामिन-B6 : 20 ग्राम

बनाना मिल्क शेक बनाने के लिए एक गिलास हाई फैट वाला दूध ले और उसमे दो केले मिलाए। इसे ग्राइंड करे, ड्रिंक को एक गिलास में डाले और उसमे शहद व भीगे हुए बादाम मिला दे। वजन बढ़ाने के लिए आपका बनाना मिल्क शेक तैयार है। आप सुबह या शाम के समय इसका सेवन कर सकते है।

#2. ओट्स | Oats for Weight gain | 1 महीने में वजन कैसे बढ़ाएं

वजन घटाना या बढ़ाना दोनों के लिए ही ओट्स फायदेमंद होते हैं। ओटमील को दलिया भी कहा जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, फैट और कैलोरी ज्यादा मात्रा में होती है। इसे अपने डाइट चार्ट [Diet Chart for Weight gain] में शामिल करके आप ज्यादा कैलोरी जोड़ सकते हैं। साथ ही अगर आप इसमें कुछ फल जैसे, सेब, अंगूर, अनार इत्यादि मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ज्यादा न्यूट्रीशन मिलते हैं और वजन तेजी से बढ़ता है। आप इसका सेवन सुबह नाश्ते के समय कर सकते हैं। Weight Gain Diet Plan For Female In Hindi

#3. चने और सोयाबीन | Gram and Soybean for Weight gain in Hindi | वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

वजन बढ़ाने के लिए अक्सर लोग चने और सोयाबीन का सेवन करते है। सोयाबीन में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है। वही चने में उच्च कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। ये दोनो ही पोषक तत्व वजन बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुए है। आपको बस इन्हे रात में भिगोकर रखना है और सुबह उठकर खा लेना है। आप कुछ ही दिनो में अपने वजन में फर्क महसूस करेंगे।

#4. नट्स | Nuts help to gain weight | मोटा होने के उपाय

किशमिश, बादाम, मूंगफली, अखरोट, काजू, पिस्ता आदि नट्स की श्रेणी में आते है। अगर आप नियमित रूप से नेट का सेवन करते है, तो इससे आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। नट्स एक बेहतरीन स्नैक्स है और इसे सलाद के साथ-साथ कई पकवानों में भी स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे या भुने हुए मेवे के सबसे ज्यादा स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

लगभग 100 ग्राम नट्स में 400 से 500 कैलोरी होती है। इसके अलावा नट्स में प्रोटीन, फाइबर विटामिन, और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। रोजाना करीब 30 से 50 ग्राम नट्स खाने से आप तेजी से अपना वजन बढ़ा सकते है। Weight Gain Diet Chart In Hindi

#5. अंडे | Egg for weight gain diet plan | वजन बढ़ाने के उपाय

अगर आप अंडे खाना पसंद करते हैं, तो आप वजन बढ़ाने के लिए इसे अपने डाइट प्लान में भी शामिल कर सकते हैं। क्योंकि अंडे प्रोटीन, स्वस्थ वसा [Healthy Fat] और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। अंडों में न केवल प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं, बल्कि ये आपको वो ऊर्जा देते हैं, जिसकी जरूरत आपको दिनभर पड़ती है। अंडे को आप अपनी पसंद के अनुसार 3 से 4 डिशेस में बना सकते हैं।

#6. चिकन | Chicken: Weight gain food list in Hindi | वजन बढ़ाने का घरेलू उपाय

अगर आप मांसाहारी है, तो वजन बढ़ाने के लिए आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद है। चिकन को वजन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें ल्यूसिन और क्रिएटिन दोनों प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ख़ास कर मांसपेशियों को बढ़ाने में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक स्टडी में  60 से 80 आयु वर्ग की कुछ महिलाओं के खाने में चिकन को शामिल कर दिया गया। इसे शामिल करने के कुछ दिनो बाद उनके वजन में  लगभग 18 प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली।

आमतौर पर एक दिन में करीब 20 से 50 ग्राम चिकन खाने की सलाह दी जाती है। आप चाहे तो हफ्ते में तीन या चार दिन ही चिकन खा सकते है। बहुत से बॉडीबिल्डर भी वजन बढ़ाने के लिए चिकन को प्राथमिकता देते है। Weight Gain Diet Plan In Hindi

#7. चावल | Rice: Weight gain diet chart in Hindi | वजन बढ़ाने के रामबाण उपाय

चावल में उच्च मात्रा में कार्ब्स होते हैं, जो वजन बढ़ाने के लिए सहायक है। सिर्फ एक कप पका हुआ सफेद चावल (150gm) आपको 204 कैलोरी, 44 ग्राम कार्ब्स और कम वसा (Low Fat) प्रदान करता है। चावल एक हाई कैलोरी फूड है, जिसका मतलब है कि आप एक ही सर्विंग से बहुत आसानी से  मोटे होने के लिए जरुरी मात्रा में कार्ब्स और कैलोरी ग्रहन कर सकते हैं। चावल को आप दोपहर या रात के खाने के साथ खा सकते हैं। बहुत लोग मोटा होने के लिए दाल या अन्य सब्जियों के साथ चावल का सेवन करते है।

#8. दही | Curd: High Calories foods for weight gain | जल्दी मोटा होने के घरेलू उपाय

दही के बारे में अक्सर हम यही सुनते आए है की दही सेहत के लिए अच्छा होता है, दही खाने से शरीर ठंठा रहता है। लेकिन क्या आपको पता है, दही का उपयोग वजन घटाने और बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अगर आप फुल क्रीम दूध से बने दही का सेवन करे, तो इससे आपका वजन जल्दी ही बढ़ सकता है, क्योंकि लगभग 100 ग्राम दही में 20 ग्राम फैट, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 98 कैलोरी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आप नाश्ते या लंच में 100 से 200 ग्राम दही का सेवन कर सकते है। How To Gain Weight At Home In Hindi?

#9. फल -सब्जियां वजन बढ़ाने में मददगार | वजन बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय

कई रिपोर्टस में बताया गया है कि फल और सब्जियों में कैलोरी कम होती है, लेकिन उनमें कुछ कैलोरी होती है। इसके अलावा फलों में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कि वजन को बैलेंस रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। नियमित रूप से अगर आप फल और सब्जियों का सेवन करें, तो आप अपने डाइट प्लान में कुछ कैलोरी जोड़ रहे हैं और अपना वजन बढ़ा रहे हैं। फलों में आप आम, केला, चीकू, पपीता, खजूर, अनानास आदि तथा सब्जियों में ब्रोकली, साग, दाल सोयाबड़ी, गाजर, अरबी आदि खा सकते है।

#10. अपनी डाइट में हेल्थी फैट जरूर ले | Weight Gain Diet Plan In Hindi

अपने डाइट प्लान में हेल्थी फेट को शामिल करना बहुत जरूरी है। खासकर जब आप वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट बना रहे हैं। इसके लिए आप बादाम, अखरोट, तिल, खरबूजे आदि खा सकते हैं। वहीं अगर हम हेल्दी ऑयल [Healthy Oil] की बात करें, तो आप सरसों, जैतून और एवोकोड़ा तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे आप हेल्दी तरीके से अपना वजन बढ़ा पाएंगे। How To Gain Weight Without Gym In Hindi?

Our Top Rated Articles:-

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet