Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

Achi Neend Aane Ke Upay 
अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय
अच्छी नींद आना कितना जरूरी है, ये हम सभी जानते है। यह न केवल आपको अच्छा महसूस कराने में मदद करती है, बल्कि शरीर और मास्तिष्क को ठीक से काम करने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। लेकिन कुछ लोग सोते समय कठिनाई महसूस करते है। जिससे उन्हें बेचैनी के साथ थकान का अनुभव होता है। ऐसे में अच्छी नींद आने के घरेलू नुस्खे Nind Aane Ke Upay जानना बेहद जरूरी है।

Neend Aane Ke Gharelu Upay

अध्ययन के अनुसार, भारत में 25 प्रतिशत लोगों को अच्छी या कहें कि जल्दी नींद नहीं आती। कुछ एक्टिव लोगों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी लोगों की नींद बहुत अच्छी नहीं है। किसी को बहुत ज्यादा सपने आते है, तो किसी की नींद बार-बार टूटती है। कई बार तो लोगों को अच्छी नींद आने के लिए नींद की गोली तक लेनी पड़ती है। अगर आप भी अनिद्रा या इंसोमिया की समस्या से गुजर रहे है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको नींद आने के कुछ घरेलू उपाय Achi Neend Ane Ke Upay बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप एक अच्छी और गहरी नींद ले सकते है।



Neend Ane Ke Upay | Achi Neend Ane Ke Liye Kya Kare

#1. कमरे का तापमान कम करें

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

कई लोग पूछते है कि अच्छी नींद आने के लिए क्या करें? Achi Neend Ane Ke Liye Kya Kare? सोते समय कमरे का तापमान कम करना अच्छी नींद लाने का बहुत अच्छा घरेलू उपाय है। दरअसल, सोते हुए शरीर का तापमान बदल जाता है। कोर तापमान कम हो जाता है, जबकि हाथ और पैरों का तापमान बढ़ जाता है। यदि आपके कमरे का तापमान बहुत ज्यादा है, तो आपको देर से नींद आ सकती है।

#2. 4-7-8 ब्रीदिंग टेक्नीक अपनाएं

अच्छी नींद आने के लिए आप 4-7-8 ब्रीदिंग टेकनीक को अपना सकते है। 4-7-8 टेकनीक एक सरल लेकिन पॉवरफुल टेकनीक है, जो आपको रिलेक्स करने में मदद करती है। इसमें एक ब्रीदिंग पैटर्न होता है, जो तंत्रिका तंत्र को आराम देता है। तनावग्रस्त महसूस करने पर आप कभी भी इसे कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले अपने जीभ के सिरे को अपने ऊपरी सामने के दांतों के पीछे रखें। अब अपने मुंह से पूरी तरह से सांस छोड़ें और एक जोर से आवाज करें। मानसिक रूप से चार की गिनती करते हुए अपने नाक और मुंह से श्वास को बंद करें। अपनी सांस रोकें और मानसिक रूप से सात तक गिनें। अब अपना मुंह खोलें और पूरी तरह से सांस छोड़ें। इस चक्र को कम से कम तीन बार दोहराएं। ये तकनीक आपको बहुत जल्दी आराम देकर जल्दी सो जाने में मदद कर सकती है।

Achi Neend Aane Ke Upay

#3. जीरा खाएं

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

जीरा एक क्यूलीनरी स्पाइस होता है, जिसे नींद बढ़ाने में इसे बहुत फायदेमंद माना जाता है। केले को मसलकर इसमें एक चम्मच जीरे का पाउडर मिला लें। रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आएगी।

#4. केसर

अच्छी नींद के लिए केसर भी असरदार घरेलू नुस्खा है। केसर की दो लड़ों को एक कप गर्म दूध में मिलाएं और रात को सोने से पहले पी लें। नींद में सुधार होगा।

#5. शेड्यूल तय करें

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

अगर आपको भी बिस्तर पर लेटते ही नींद नहीं आती, तो एक सही शेड्यूल सेट करें। इससे जल्दी और आसानी से सोने में मदद मिलती है। बता दें, कि आपके शरीर की अपनी नियामक प्रणाली है, जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है। यह आंतरिक घड़ी रात में सोने में आपकी मदद करती है। एक बार जब आपका शरीर इस शेड्यूल के साथ एडजस्ट हो जाए, तो एक ही समय पर सोना और जागना आपके लिए आसान हो जाएगा।


Neend Ke Gharelu Nuskhe

#6. प्रकाश पर ध्यान दें

आपने शायद ध्यान न दिया हो, लेकिन लाइट आपको सोने और जगाने वाली इंटरनल क्लॉक को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अनियमित प्रकाश के संपर्क में रहने से सर्केडियन लय का विघटन हो सकता है, जिससे जल्दी सोना कठिन हो जाता है। बता दें कि रात का अंधेरा मेलाटोनिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जो नींद के लिए आवश्यक हार्मोन है। यदि संभव हो तो रात के समय कमरे में अंधेरा करने के लिए ब्लैकआउट पर्दों का उपयोग करें।

#7. योगा और मेडिटेशन

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

योगा और मेडिटेशन अच्छी नींद आने का बेहतरीन घरेलू नुस्खा Neend Aane Ke Gharelu Nuskhe है। नींद न आने की वजह अक्सर तनाव होता है। अगर तनाव बहुत ज्यादा है, तो नींद को तो भूल ही जाओ। ऐसे में योग और ध्यान दिमाग को शांत करने के अच्छे उपकरण है। इसे करने से आपकी नींद में सौ प्रतिशत सुधार होता है। योग जहां सांस लेने के पैटर्न को प्रोत्साहित करता है, वहीं ध्यान मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे आपको अच्छी नींद आसानी से प्राप्त हो पाएगी। इनमें से एक या दोनों तकनीकों का अभ्यास करने से आपको बेहद आराम मिल सकता है।

Achi Neend Ane Ke Liye Kya Kare

#8. बार-बार घड़ी न देखें

कई लोगों की नींद रात में बहुत बार खुलती है और वे बार-बार घड़ी देखते है। घड़ी देखना अनिद्रा से पीडि़त लोगों में सामान्य है। यह स्लीपलेसनेस का कारण बन सकती है। ऐसे में यदि अच्छी नींद लेनी है, तो कमरे से घड़ी को निकालना सबसे अच्छा उपाय है। यदि आपको अलार्म की जरूरत है, तो आप घड़ी रख सकते है, लेकिन रात में बीच में उठने पर इसे देखने से बचें।

#9. दिन में झपकी न लें

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

रात में खराब नींद का कारण दिन के समय झपकी ले लेना भी है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि दिन में नियमित, लंबे और देर तक झपकी लेने से रात की नींद बुरी तरह से प्रभावित होती है। इसलिए बेहतर है कि दिन में 30 मिनट या उससे कम समय के लिए ही झपकी लेने की कोशिश करें।


Neend Aane Ke Gharelu Nuskhe

#10. देखें, आप क्या खा रहे है

रात में सोने से पहले आप जो भी कुछ खाते है, उसका असर आपकी नींद पर भी पड़ता है। एक रिसर्च के अनुसार, रात में हाई कार्ब फूड आपकी नींद के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके बजाय उच्च वसा वाला भोजन खाएं। यह आपको रात में गहरी और आरामदायक नींद आने में मदद कर सकता है।

#11. म्यूजिक सुनें

रात में सोने से पहले रिलेक्सिंग म्यूजिक सुनना भी नींद आने का अच्छा और सरल उपाय Achi Neend Aane Ke Upay है। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इसके लिए आप बौद्ध संगीत का विकल्प चुन सकते है, जिसे विभिन्न बौद्ध मंत्रों से बनाया गया है और इसका उपयोग ध्यान के लिए किया जाता है। बेहतरीन नींद के लिए ये एक बढिय़ा उपकरण साबित होगा।

Neend Ke Gharelu Nuskhe

#12. व्यायाम

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

ये तो आप जानते है कि व्यायाम आपको सेहतमंद बनाए रखता है, लेकिन अच्छी नींद आने के लिए भी इसे करना बेहद जरूरी है। स्वस्थ नींद के लिए ये बहुत फायदेमंद भी माना जाता है। खासतौर से दिन में किया गया व्यायाम मास्तिष्क में सेराटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा देने और कोर्टिसोल के स्तर में कमी कर नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

#13. सहज हो जाएं

अच्छी नींद लेने के लिए बहुत जरूरी है कि आप सहज महसूस करें। यहां हमारा मतलब आरामदायक गद्दों और बिस्तरों से है, जो नींद की गहराई और गुणवत्ता पर बहुत प्रभाव डाल सकते है। एक मध्यम फर्म के गद्दे अच्छी नींद आने के लिए यूज किए जाने चाहिए। इसके साथ ही आपके तकिए की क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है। यह आपकी गर्दन की वक्र, तापमान और आराम को प्रभावित कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, रात में अच्छी नींद लाने के लिए ऑर्थोपेडिक पिलो आपकी नींद में सुधार कर सकते है।

Neend Aane Ke Gharelu Upay

#14. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बंद करें

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करना आपकी नींद के लिए नुकसानदायक है। देर रात तक टीवी देखना, वीडियो गेम खेलना, मोबाईल देखना, सोशल नेटवर्किंग के उपयोग से अपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए, सलाह दी जाती है कि सोने से पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक्स को डिस्कनेक्ट करें, ताकि आपकी नींद डिस्टर्ब न हो। इस तकनीक को अपनाने से आप अच्छी नींद ले सकते है।

#15. कैफीन का सेवन कम करें

अक्सर थकान को दूर करने के लिए लोग कैफीन का सेवन करते है, लेकिन वे ये नहीं जानते कि यही कैफीन उनकी नींद को कितना नुकसान पहुंचाती है। जी हां, दुर्भाग्य से चॉकेलट, कॉफी, सोडा में पाई जाने वाली कैफीन अच्छी नींद पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकती है। इसके लिए सलाह दी जाती है, कि सोने से कम से कम छह घंटे पहले कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। इसके बजाय आप कैमोमाइल चाय पी सकते है। यह नींद लाने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

#16. स्लिप पोजीशन पर ध्यान दें

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

बेशक सोते समय आप अपनी स्लीपिंग पोजीशन पर ध्यान न देते हों, लेकिन ऐसा करना अच्छी नींद आने के लिए बहुत जरूरी है। सोने की तीन पोजीशन मुख्य है। पीठ, पेट या करवट लेकर सोना। परंपरागत रूप से माना जाता है कि पीठ के बल सोने वालों में नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है, जबकि रिसर्च कहती है कि अच्छी नींद के लिए ये पोजीशन सही नहीं है। ऐसे में करवट लेकर सोना बेहतर माना जाता है।


#17. कुछ पढ़ें | Read Good Books

बिस्तर में सोने से पहले कुछ न कुछ पढऩा अच्छी नींद आने का बढिय़ा घरेलू उपाय (Neend Ane Ke Gharelu Upay) है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं, कि आप पढऩे के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करें। बल्कि पेपर बुक से पढऩा अच्छी नींद आने के लिए लाभकारी है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक बुक्स से एक प्रकार की रोशनी निकलती है, जो मेलाटोनिन के स्त्राव को कम कर सकती है, जिससे आपके लिए सोना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अच्छी नींद में सुधार करने के लिए बुक से पढऩा बहुत अच्छा होता है।

Achi Neend Aane Ke Upay | Nind Aane Ke Upay

Achi Neend Aane Ke Upay | अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

अच्छी नींद न आने से न केवल निराशा होती है, बल्कि यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। हमारे द्वारा ऊपर बताए गए अच्छी नींद के उपायों Neend Ane Ke Upay को करने से आप जल्दी सो सकते है और अगले दिन ज्यादा ऊर्जा का अनुभव कर सकते है।

Read Our More Interesting And Helping Articles
Tags :- Achi Neend Aane Ke Upay, Neend Aane Ke Gharelu Upay, Neend Aane Ke Gharelu Nuskhe, Achi Neend Ane Ke Liye Kya Kare

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet