Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | चेहरे के लिए घरेलू नुस्खे

Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe

Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi
चेहरे के लिए घरेलु नुस्खे

मैं तृप्ति बाला पाटीदार आप सभी पाठकों का तृप्ति के घरेलू नुस्खे Tripti Ke Gharelu Nuskhe मैं स्वागत करती हूं। आज मैं आपको Gharelu Nuskhe For Face In Hindi | चेहरे की त्वचा में निखार लाने के top 19 घरेलू नुस्खे बताऊंगी मेरा पिछला लेख Tripti Ke Gharelu Nushkhe- बालों को लंबा कैसे करें? था। पिछले लेख में आप सभी पाठकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला, इसके लिए आप सबको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद । यह लेख भी आपके लिए मददगार और सहायक साबित होगा ऐसी आशा करती हूँ। पूरा लेख पड़ें और अपनी राय अवश्य कमेंट करें ।

चेहरा हमारे व्यक्तित्व का आईना होता है। अगर हमारा चेहरा साफ सुथरा होगा तो सामने वालों को आकर्षित करेगा और हमारा आत्मविश्वास भी बना रहेगा। दोस्तों हम ना तो अपने चेहरे की बनावट को बदल सकते है। और ना ही उसका रंग बदल सकते है। लेकिन हमारा चेहरा और रंग जैसा है, वैसे ही हम उसे निखार सकते है। और सुंदर लग सकते है।


Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe| चेहरे में निखार लाने के घरेलू नुस्खे

दोस्तों मैं आपको कुछ Gharelu Nuskhe For Face बताने जा रही हूं जिससे आप अपने चेहरे में निखार ला सकते है। सभी इंसानों की त्वचा अलग-अलग होती है। और उसी के हिसाब से हमें उसका उपचार करना होता है।
Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe

त्वचा - मुख्यतः पांच प्रकार की होती है।

  1. तैलीय त्वचा
  2. शुष्क व रूखी त्वचा
  3. सामान्य त्वचा
  4. मिश्रित त्वचा
  5. नाजुक त्वचा

 

तैलीय (Oily) त्वचा को निखारने के घरेलू नुस्खे- Oily Skin Ke Liye Gharelu Nuskhe

Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe
आज के प्रदूषित वातावरण में हर तरह की त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है। लेकिन जिन लोगों की त्वचा तेली (Oily) होती है। उन्हें कुछ ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तेली त्वचा वाले लोगों के चेहरे पर हर समय हल्का तेल बना रहता है। जिससे धूल मिट्टी ज्यादा चिपकते है। और यह धूल मिट्टी त्वचा के रोम छिद्र में भर जाती है। और फंगल इनफेक्शन करके त्वचा पर कील मुंहासे उत्पन्न करते है। इस प्रकार तेली त्वचा वालों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आखिर तैलीय (Oily) त्वचा क्यों होती है?

तेली त्वचा होने के बहुत से कारण है।
  • वैसे तो यह जन्मजात भी होती है। और भी अन्य कारण है, 
  • जैसे मौसम में बदलाव के कारण भी तैलीय त्वचा हो जाती है। 
  • अनुवांशिक रूप से भी तैलीय त्वचा होती है। 
  • हार्मोनल बदलाव के कारण भी तैलीय त्वचा होती है। जब भी शरीर में हार्मोन बदलते है। तब तैलीय त्वचा का सामना करना पड़ता है।
  • तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण भी तैलीय त्वचा हो जाती है। 
  • जो लोग अत्यधिक दवाओं का सेवन करते है, उन्हें भी इस समस्या से जूझना पड़ता है।
तो इस समस्या से निजात कैसे पाएं? 


Oily Skin Ke Liye Gharelu Nuskhe | तैलीय त्वचा के लिए घरेलू उपचार

#1 मुल्तानी मिट्टी | Multani mitti for face in Hindi

वैसे तो सभी मिट्टियां उपयोगी होती है। लेकिन सब मिट्टी में से मुल्तानी मिट्टी अत्यधिक उपयोगी है। लेकिन इसका उपयोग कैसे करना है।, मैं आपको बताती हूं मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस, गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, फिर पानी से धो ले। यह पेस्ट हमें तेली त्वचा से निजात दिलाता है। यह तेली त्वचा के लिए बहुत ही मददगार और कारगर उपाय है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है।

इसका प्रयोग हफ्ते में दो से तीन बार करें धीरे-धीरे यह समस्या खत्म हो जाएगी

#2 गुलाब जल | benefits of using gulab jal on face

Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe
गुलाब जल से हर कोई परिचित है। गुलाब जल सभी तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन तब जब हम इसका प्रयोग करें। अगर तेली त्वचा वाले लोग गुलाब जल का इस्तेमाल रोज करे, तो यह पिंपल्स और मुहांसों को कम करके उन्हें साफ करता है। इसे हम अन्य चीजों के साथ भी उपयोग कर सकते है। जैसे बेसन के साथ, मुल्तानी मिट्टी के साथ, नींबू के रस के साथ etc etc.

#3 मसूर दाल | Oily Skin Ke Gharelu Nuskhe

अब आप कहेंगे की दाल से कैसे चेहरे पर निखार लाएं। मैं आपको बताती हूं इस दाल से हम कैसे निखार पा सकते है। मसूर की दाल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करती है। इसके इस्तेमाल से हम हमारी समस्या से निजात पा सकते है। मसूर की दाल के पाउडर में दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लें इस पेस्ट को हाथों से चेहरे पर लगाएं, सूखने के बाद पानी से चेहरा धो लें यह चेहरे की डेड स्किन, पोल्यूशन, एक्स्ट्रा ऑयल निकालने में मदद करता है।

इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करे

#4 नीम | Chehre Ke Gharelu Nuskhe

वैसे तो आप सभी नीम के बारे में जानते है, वह कितनी उपयोगी है। लेकिन इसका प्रयोग हमें कैसे करना है। हमारी स्किन में यह कैसे निखार लाएगी नीम का प्रयोग हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है। जो हमारी त्वचा पर होने वाले एक्ने पिंपल्स मुहासे को कम करता है। और उन्हें हमेशा के लिए दूर करता है। और त्वचा को साफ सुथरा करता है। नीम के पत्ते को उबालकर इसका पानी चेहरे पर लगाएं

नीम के पत्तों के पेस्ट में शहद डालकर लगाएं यह दोनों तरीके हमारी तेली त्वचा के लिए फायदेमंद होंगे।
Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe

#5 संतरे के छिलके | Chehre Ke Nuskhe

संतरे के छिलके में एस्ट्रिजेंट तत्व होता है। जो एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्बकर लेता है। संतरे के छिलके के पाउडर को दूध या गुलाब जल में मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें, हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

#6 खीरा | Oily Skin Ke Gharelu Nuskhe

खीरा यानि ककड़ी केवल स्वास्थ्य के लिए ही अच्छा नही होता परन्तु स्किन (especially oily skin) के लिए भी अच्छा माना जाता है। खीरे में पोटेशियम विटामिन के, सी और फोलिक एसिड से भरपूर होता है। सिलिकॉन नामक तत्व होता है। जो चेहरे पर निखार लाता है। खीरे को छीलकर कद्दूकस कर लें और इसमें नींबू और शहद की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगा ले 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले खीरे को हफ्ते में दो से तीन बार प्रयोग कर सकते है।

#7 एलोवेरा | aloevera se Chehre Ke Nuskhe

एलोवेरा के बारे में हम बचपन से सुनते आ रहे है। लेकिन इसका प्रयोग हमारी त्वचा पर कैसे करना है, यह मैं आपको बताता हूं। एलोवेरा का प्रयोग बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। एलोवेरा से जेल को निकालकर उसमें नींबू का रस और दही मिला ले। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद चेहरा धो ले इससे ऑइली स्किन की परेशानी दूर हो जाएगी।




#8 बेसन | Chehre Ke Gharelu Nuskhe

Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe
वैसे एक ऐसी चीज है। जो सभी की किचन में आसानी से मिल जाती है। इसका प्रयोग खाने में बहुत ही किया जाता है। लेकिन साथ ही यह हमारी त्वचा के लिए बहुत ही काम की चीज है। चेहरे के लिए एक तरह से साबुन का काम करता है। बेसन में दही और थोड़ी सी हल्दी डालकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपका चेहरा खिल उठेगा इसे हफ्ते में तीन बार प्रयोग करें।

#9 ग्रीन टी se Chehre Ke Nuskhe

ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए जितनी अच्छी होती है। उतनी ही स्किन के लिए भी अच्छी होती है। ग्रीन टी स्किन से रेडनेस और इरिटेशन को कम करने में मददगार होती है। यह स्किन से बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करती है। ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स विटामिन (सी) से 25 से 100 गुना अधिक शक्तिशाली होता है। यह त्वचा में बनने वाले कीटाणुओं को खत्म करता है।

ग्रीन टी में चावल का आटा नींबू का रस अच्छे से मिला ले फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद चेहरा धो लें, यह ऑइली स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

#10 हल्दी | Oily Skin Ke Gharelu Nuskhe

हल्दी एक मसाला है। यह हर एक घर में मिल जाती है। इसका प्रयोग खाद्य में किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग चेहरे के लिए भी बहुत ज्यादा किया जाता है। यह बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट में उपयोग की जाती है। वैसे तो यह सारी बातें आप सभी को पता है। लेकिन किस तरह की स्किन के लिए इसे किस तरीके से प्रयोग करना है, यह मैं आपको बताती हूं। तेली त्वचा पर कील मुहासे और दाग धब्बों की तो समस्या बनी रहती है। हल्दी इस समस्या से छुटकारा दिलाती है। एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच चंदन पाउडर एक चम्मच बेसन और एक नींबू का रस निचोड़ लें दो चम्मच कच्चा दूध भी डालें इन सभी को एक साथ मिक्स कर ले और इस लेप को अपने चेहरे पर लगाएं 15-20 मिनट बाद पानी से धो ले, इसी हफ्ते में दो बार प्रयोग करें।

#11 आलू | Potato for skin - Chehre Ke Nuskhe in hindi

Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe
आलू एक सब्जी है। जो हर भारती की किचन में आसानी से मिल जाती है। आलू खाने में जितना टेस्टी होता है और इससे अनेक प्रकार के व्यंजन भी बनते है। इसका खाने में लोग तरह तरह से प्रयोग करते है। इसी प्रकार यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत तरह से काम आता है। और बहुत सारी समस्याओं को दूर करता है। आलू में विटामिन सी, विटामिन बी, आईरन, कैलशियम, मैग्नीज और फास्फोरस की काफी मात्रा पाई जाती है। जो चेहरे के दाग भी दूर करता है। आलू का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

या उबले हुए आलू को मैश कर लें फिर इसे चेहरे पर लगाएं 10 - 15 मिनट बाद चेहरा धो लें इससे चेहरे का अतिरिक्त तेल खत्म हो जाएगा और चेहरा चमक उठेगा इसे हफ्ते में दो बार प्रयोग करें।

#12 टमाटर | Chehre Ke Gharelu Nuskhe

टमाटर सभी को प्रिय होता है और इसके बिना भारतीय खाना अधूरा होता है। जैसा कि आप सभी जानते ही टमाटर का प्रयोग सब्जी में, सलाद में किया जाता है। और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जितना यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। उतना ही हमारे चेहरे की त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। टमाटर हमारे चेहरे की बहुत सारी परेशानियों को दूर करता है। इसे यूज करने में ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। बस एक टमाटर ले कर उसे बीच में से काट ले और चेहरे पर लगा ले 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसे आप रोज प्रयोग करें, इस प्रयोग से आपके चेहरे के दाग धब्बे मुंहासे दूर होंगे और टैनिंग भी हटेगी और आपका चेहरा निखर जाएगा।
जी सभी तरीके आपको तेली त्वचा से छुटकारा दिलाएंगे इसके साथ ही आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। जिससे आपकी ऑइली स्किन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी
  1. अधिक तेल मिर्च मसाला वाला खाना ना खाएं
  2. हमेशा अपनी त्वचा को साफ रखें
  3. प्राणायाम या व्यायाम करें
  4. धूप से बचें
  5. तीन से चार बार अपना चेहरा पानी से धोएं

रूखी व शुष्क त्वचा के लिए घरेलू उपाय- Gharelu Nuskhe For Dry Skin In Winter In Hindi

रूखी त्वचा बहुत नाजुक होती है। रूखी त्वचा वाले लोगों की समस्याएं सर्दी के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि रूखी त्वचा पर लोशन या आयल नहीं टिकता कोई क्रीम भी लगा लूं लेकिन त्वचा थोड़ी देर बात रूखी हो जाती है।

सवाल यह उठता है। कि आखिर रूखी त्वचा होती क्यों है?

  1. सर्दी के मौसम की वजह से त्वचा अधिक रूखी हो जाती है। 
  2. ठंड में अगर हम हीटर का प्रयोग कर रहे है। तो उससे त्वचा रूखी हो जाती है। 
  3. ज्यादा गर्म पानी से नियमित नहाने पर त्वचा का तेल निकल जाता है और त्वचा रूखी हो जाती है। 
  4. साबुन डिटर्जेंट या हैंड वॉश के बार बार प्रयोग से त्वचा रूखी हो जाती है।
  5. कपड़ों के कारण त्वचा रूखी हो जाती है। कुछ कपड़े ऐसे आते है, जिस से एलर्जी होती है। और त्वचा रूखी हो जाती है।
  6. दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी त्वचा रूखी हो जाती है।

Gharelu Nuskhe For Dry Skin In Winter In Hindi - त्वचा के रूखे पन को दूर करने के लिए मैं आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रही हूं

Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe
1. एवोकैडो या रुचिरा
2. एलोवेरा
3. नारियल तेल
4. जैतून तेल
5. सरसों तेल
6. ग्लिसरीन
7. कैला
8. शहद

#13 एवोकैडो या रुचिरा | Gharelu Nuskhe For Dry Skin In Winter In Hindi

एवोकैडो एक फल है। एवोकैडो फेस पैक में नमी पैदा करने वाले तत्व पाए जाते है। इसी रूखी त्वचा कोमल बन जाती है। और चेहरा चमकने लगता है। इसमें बड़ी संख्या में प्रोटीन पाया जाता है। एवोकैडो के टुकड़े में दो चम्मच चीनी और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर मले इससे डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरा खिल उठेगा।





#14 एलोवेरा | Dry Skin Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi

सर्दियों में रात को सोने से पहले रोज एलोवेरा जेल से मसाज करें यह चेहरे पर नमी प्रदान करता है। और चेहरे को साफ सुथरा करता है।

#15 नारियल तेल – Coconut oil - Chehre Ke Nuskhe

नारियल तेल का उपयोग बहुत ही पुराने समय से किया जा रहा है। और यह हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी बस रात को अपने चेहरा हाथ पैर पानी से धो ले फिर हाथ पैर और चेहरे पर नारियल तेल की मालिश करें यह तेल रात भर में आपके चेहरे पर नमी प्रदान करेगा और सुबह आपका चेहरा खिला-खिला लगेगा।
Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe

#16 जैतून तेल - Dry Skin Ke Liye Gharelu Nuskhe

जैतून तेल का प्रयोग छोटे बच्चे की मालिश के लिए किया जाता है। क्योंकि इससे हड्डियां मजबूत होती है। और यह नमी भी प्रदान करता है। इससे त्वचा रोग मुक्त होती है। और यह स्पूर्ति दायक है। तथा त्वचा के काले धब्बों को खत्म करता है। त्वचा को सौंदर्यवान भी बनाता है।
इसकी मालिश रात को सोने से पहले करें

#17 सरसों तेल - Dry Skin Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi

सरसों तेल का प्रयोग खाने में किया जाता है। और यह स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद होता है। उतना ही हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें अत्यधिक चिकनाई होती है। इसलिए इसका प्रयोग ठंड के दिनों में करना चाहिए क्योंकि यह त्वचा के संक्रमण को दूर करता है। या सनस्क्रीम का भी काम करता है। जब भी घर से बाहर निकले थोड़ा सरसों तेल हाथ पैरों पर लगा ले, आपको तेल कम मात्रा में लगाना है। क्योंकि ज्यादा तेल लगाने पर धूल मिट्टी चिपकने का डर रहता है।

#18 ग्लिसरीन - Gharelu Nuskhe For Dry Skin In Hindi

ग्लिसरीन का नाम लेते ही सर्दियों की याद आने लगती है। क्योंकि ग्लिसरीन का उपयोग हम सर्दियों में ही करते है। ग्लिसरीन का प्रयोग बहुत दवाइयां बनाने में काम आता है। लेकिन साथ ही यह त्वचा में नमी लाने के काम आता है।

ग्लिसरीन में हम पानी मिलाकर इसे हाथ पैरों एवं चेहरे पर लगा सकते है। या गुलाब जल में भी ग्लिसरीन मिलाकर उपयोग किया जाता है।
आप इन दोनों तरीकों से ग्लिसरीन का उपयोग कर सकते है। यह त्वचा को प्राकृतिक निखार प्रदान करता है। त्वचा को संपूर्ण पोषण और नमी प्रदान करता है। साथ ही दाग धब्बे और मुंहासों की समस्या को दूर करता है।

#19 केला - Dry Skin Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi using banana

केला एक स्वादिष्ट फल है। जिसे सभी लोग चाहे बच्चे हो या बूढ़े सभी को केला खाना अच्छा लगता है। केला अन्य फलों की अपेक्षा ज्यादा पौष्टिक भी होता है। उर्जा का अच्छा विकल्प भी है। केला हमारी त्वचा में नमी बनाए रखता है। एक केले को मैश करके उसमें शहद व नींबू का रस डालकर पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं फिर 10 मिनट बाद चेहरा धो लें, इससे चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे व चेहरा निखर जाएगा।
रूखी त्वचा के लिए मैं आपको कुछ टिप्स बता रही हूं जो आपके लिए सहायक होंगे | Gharelu Nuskhe For Dry Skin In Winter In Hindi
  1. मॉइश्चराइजर का नियमित प्रयोग करें
  2. साबुन व है।ड वाश का प्रयोग ज्यादा ना करें
  3. बेबी प्रोडक्ट का चुनाव करें इनमें कम केमिकल होते है।
  4. ज्यादा गर्म पानी का प्रयोग ना करें
  5. खूब पानी पिए वह जूस पिए
पोस्ट थोड़ा लम्बा हो गया इसके लिए क्षमा चाहती हूँ। लेकिन टॉपिक ही ऐसा था के डिटेल में बताना आवश्यक था। पड़ने के लिए धन्यवाद कमेंट और अपने सुझाव मुझ तक पहुँचाना ना भूले धन्यवाद। You can contact me at poppyys5ampopup@gmail.com
Also Read:-
Gharelu Nuskhe For Face In Hindi, Gharelu Nuskhe For Dry Skin In Hindi, Oily Skin Ke Liye Gharelu Nuskhe, Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet