How To Remove Hair Color In Hindi? बालों का कलर हटाने के आसान घरेलू उपाय

बालों का कलर हटाने के आसान घरेलू उपाय - How To Remove Hair Color In Hindi
Balo Ka Colour Kaise Hataye 

बालों में कलर करना जितना आसान है, इसे हटाना उतना ही मुश्किल है। लोग हेयर कलर हटाने के लिए कई महंगे से महंगे उपाय करते हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बालों का कलर साफ हो भी जाए, तो बालों को नुकसान पहुंचता है। वैसे, आप चाहें तो, हेयर कलर हटाने के लिए घरेलू उपायों Home Remedies on How To Remove Hair Color की मदद ले सकते हैं। ये ज्यादा महंगे भी नहीं हैं और इन्हें लगाने से बालों को कोई नुकसान भी नहीं होगा।


बालों में किया जाने वाला कलर समय के साथ खराब होने लगता है और हम सोचते हैं कि कैसे भी इसे जल्द से जल्द निकाल लें, ताकि दूसरा नया रंग बालों पर ट्राय कर लिया जाए। लोग इसके लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन आसानी से बालों का कलर साफ नहीं होता और बालों को नुकसान पहुंचता है, सो अलग। देखा जाए, तो बहुत कम लोग बालों का कलर हटाने के घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं। अगर आपने भी बालों के कलर से बोर हो गए हैं और इसे हटाकर कुछ नया कलर ट्राय करना चाहते हैं, तो आज के हमारे इस लेख में हम आपकी मुश्किल को हल करते हुए हेयर कलर को साफ करने के आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं।

Also Read:-  

बालों का कलर हटाने के आसान घरेलू उपाय- How To Remove Hair Color In Hindi

बालों का रंग एक बार में आसानी से नहीं हटाया जा सकता। क्योंकि इसमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, लेकिन आपकी किचन में मौजूद सामग्री की मदद से घर बैठे हेयर कलर को साफ किया सकता है। नीचे जानिए घर पर हेयर कलर हटाने के असरदार घरेलू उपाय।


Balo Se Color Hatane Ke Gharelu Nuskhe | How To Remove Hair Color From Hair

How To Remove Hair Highlight In Hindi? हेयर कलर साफ करने का घरलू उपाय बेकिंग सोडा-

वैसे तो बालों से कलर हटाने के लिए लोग ज्यादातर ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यकीन मानिए इससे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए, इस बार हेयर कलर हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करते देखिए। इससे आपके बाल रूखे जरूर होंगे, इसलिए कंडीशनर का इस्तेमाल करना होगा।

 

इस्तेमाल करने का तरीका | Hair Colour Kaise Hataye

बेकिंग सोडा से बालों का कलर साफ करने के लिए सबसे पहले बालों को किसी अच्छे एंटी डैंड्रफ शैंपू से धो लें। इसके बाद शैंपू और बेकिंग सोडा को समान मात्रा में लेकर मिला लें और बालों में लगा लें। इस मिश्रण को कुछ देर तक बालों में ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। अगर एक ही बार में हेयर कलर साफ न हो, तो आप दो से तीन बार इस उपाय को कर सकते हैं।


बालों से रंग हटाने का घरेलू नुस्खा डिश सोप- Balo se rang nikalne ke gharelu nuskhe in hindi

यह उपाय स्वभाविक रूप से आपके हेयर कलर को फीका करता है। इस आसान से तरीके से आप घर बैठे अपने बालों का कलर हटा सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका | Balo Se Colour Kaise Hataye

हेयर हाइलाइट हटाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में तीन चम्मच बेकिंग सोडा, चार चम्मच एंटी डैंड्रफ शैंपू, एक चम्मच डिश वॉश सोप मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और शॉवर कैप की मदद से बालों को 20 मिनट के लिए ढंक दें। इसके बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें और कंडीशन कर लें। लगातार दो से तीन दिन तक ऐसा करने से बालों का रंग पूरी तरह से हट जाएगा।

हेयर कलर हटाने का प्राकृतिक उपाय नींबू का रस- How to remove permanent hair color naturally at home in Hindi

नींबू में अच्छी ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपके बालों के रंग को फीका करने के लिए काफी हैं। बेकिंग सोडा के साथ इसका उपयोग करने से बालों का शेड हल्का पड़ जाएगा।

इस्तेमाल करने का तरीका | How To Remove Hair Colour At Home

जल्दी हेयर कलर हटाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों में लगा लें और 15-20 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें और कंडीशन भी कर लें। तीन से चार दिन तक लगातार यह प्रक्रिया करने से हेयर कलर आसानी से हट जाएगा।

बालों से कलर हटाए सेंधा नमक- How to remove hair highlights in Hindi?

सेंधा नमक का उपयोग करना आपके बालों से रंग हटाने का प्रभावशाली तरीका है। यह विधि काफी हद तक बालों से रंग को दूर करने में आपकी मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल- Process to remove hair color at home in Hindi

एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच सेंधा नमक और एक कप पानी मिला लें। मिश्रण को बालों पर आराम से लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। अच्छे परिणामों के लिए यह उपाय तीन से चार दिन तक लगातार करके देखिए।



बालों से रंग को दूर करने का घरेलू उपाय "विटामिन सी" | Hair Colour Kaise Remove Kare

Balo se rang door karne ka gharelu upay vitamin c in Hindi. कुचली हुई विटामिन सी की टैबलेट का उपयोग करना बालों का रंग हटाने का एक लोकप्रिय तरीका है। इस विधि में एंटी डैंड्रफ शैंपू और बेकिंग सोडा की उपस्थिति इसे और प्रभावशाली बनाती है।

इस्तेमाल करने का तरीका | How To Fade Hair Colour At Home

बालों के कलर से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच एंटी डैंड्रफ शैंपू , पांच से दस कुचली हुई विटामिन सी की टैबलेट और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर अच्छे से लगाएं और एक घंटे के लिए लगा छोड़ दें। बालों को शैंपू से धोने के बाद कंडीशन कर लें। दो से तीन दिन लगातार ऐसा करने से बालों का रंग पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

कपड़े धोने के साबुन से निकालें बालों का रंग-Home Remedies To Remove Hair Color


कपड़े धोने वाले साबुन में रसायनों की उच्च सामग्री होती है, जो बालों से लगभग 75 प्रतिशत तक कलर को हटाने में आपकी मदद करती है। डिटर्जेंट का उपयोग करके बालों को धोने की कोशिश करें। लेकिन ऐसे डिटर्जेंट से जिसमें कोई ब्लीच या ब्लीचिंग एजेंट न हो। हालांकि, डिटर्जेंट में ऐसे बहुत से रसायन भी होते हैं, जो बालों को शुष्क और रूखा बनाते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल - Balo Ke Gharelu Nuskhe

प्राकृतिक रूप से बालों का कलर हटाने के लिए एक चम्मच डिटर्जेंट को एक कप पानी में मिलाएं। 10-15 मिनट तक इसे बालों में लगा छोड़ दें और फिर साफ पानी से बाल धो लें। हो सकता है, इसके इस्तेमाल से आपके बाल रूखे हो जाएं, इसलिए बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।

हेयर कलर हटाने का आसान घरेलू नुस्खा हॉट ऑयल ट्रीटमेंट-

हॉट ऑयल ट्रीटमेंट की मदद से भी हेयर कलर आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए नारियल तेल या बादाम का तेल इस्तेमाल करना बढिय़ा विकल्प है।

इस्तेमाल करने का तरीका | How To Remove Permanent Hair Colour

बालों से रंग को दूर करने के लिए कटोरी में पांच से दस बूंद तेल लें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें। अपने बालों की जड़ों और टिप पर गुनगुने तेल से मालिश करें। इसके बाद एक साफ तौलिया में बालों को लपेटें और एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी से बाल धो लें। यह उपाय न केवल आपके बालों का रंग हटाएगा, बल्कि बालों के रोम को भी पोषण देगा।

 

बालों से परमानेंट कलर हटाने में मददगार है हेयर जेल-

शायद आप न जानते हों, लेकिन हेयर जेल भी आपके बालों का रंग हटाने के लिए बहुत अच्छा तरीका है। ये प्रभावी रूप से स्थायी बालों का रंग हटाने में उपयोग साबित हो सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल | Balo Se Colour Kaise Hataye

हेयर जेल से बालों का रंग साफ करने के लिए जेल से बालों को धोएं। इसके बाद बालों को एक बार फिर शैंपू से धो लें। अगर एक बार में बात न बने, तो दो से तीन बार इस प्रक्रिया को करें। हेयर कलर हट जाएगा।

बालों का रंग दूर करने के लिए प्राकृतिक तरीका हॉट वॉटर-

गर्म पानी की मदद से भी आप अपने बालों पर लगा रंग हटा सकते हैं। यह तरीका बहुत प्रभावी साबित होता है। दो से तीन बार इस उपाय को करने से ही आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

इस्तेमाल करने का तरीका | How To Remove Hair Colour At Home

बालों का कलर साफ करने के लिए सबसे पहले बालों को गर्म पानी से धोएं। ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। अब दो से तीन मिनट तक गीले बालों की मालिश करें। बता दें, कि गर्म पानी तेजी से सभी केमिकल्स को बाहर निकालता है। कम से कम दो बार बालों को शैंपू करें और खुली हवा में सुखाएं।


How to remove hair color in hindi me  नया हेयर कलर आपका कॉन्फिडेंस लेवल बूस्ट करता है। लेकिन इसके लिए सही तरीके से पुराने हेयर कलर को हटाना जरूरी है, जो आमतौर पर लोगों के लिए बड़ी समसया होती है। हमारे द्वारा ऊपर बताए गए  balo se color hatane ke gharelu upay घरेलू उपायों से बालों का रंग हटाना अब समस्या नहीं है। आप इनका इस्तेमाल घर बैठे कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको यहां बताए गई सामग्रियों में से किसी से एलर्जी है, तो इसकी जगह दूसरा विकल्प तलाश सकते हैं।

आपको हमारे यह आर्टिकल्स भी बहुत पसंद आएँगे - Click Here  
Tags:- Balo Ke Gharelu Nuskhe, How To Remove Hair Highlight In Hindi?, How To Remove Hair Colour In Hindi?, Home Remedies To Remove Hair Color

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet