Top 14 Tips And Eyes Exercise To Keep Eyes Healthy And Beautiful In Hindi
How To Keep Your Eyes Healthy And Strong?
Aankhon Ki Roshni Ke Liye Gharelu Nuskhe
How To Keep Eyes Healthy And Beautiful? Home Remedies For Eyes In Hindi
आंखें हमारे शरीर का बहुत ही संवेदनशील अंग है। आंखें नहीं तो कुछ नहीं अर्थात आंखें ही सब कुछ है। क्योंकि इन आंखों से ही हम इस सुंदर दुनिया को देख पाते है। अतः आंखें हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण अंग है। तो इस महत्वपूर्ण अंग को हमें स्वस्थ रखना चाहिए। मैं आपको बताती हूं कि अपनी आंखों को स्वस्थ कैसे रखें?How To Keep Your Eyes Healthy And Strong?
अगर आप मेरी इस लेख को बिना चश्मे के पढ़ रहे है। तो आप बहुत खुशकिस्मत है कि आपकी आंखें सही है। और इस लेख से आप हमेशा के लिए अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते है। और अगर आप इसको को चश्मा लगाकर पढ़ रहे है। तो भी आप खुश किस्मत है। क्योंकि सही समय पर आप इस लेख को पढ़ रहे है। इसलिए इस लेख को पढ़ने के बाद बताए गए नुस्खे अपनाने से या जो क्रियाएं बताई जाएगी उन्हें करने से आपको निश्चित ही बहुत लाभ मिलेगा।Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Nuskhe - अपनी आँखों को बचा ले
आजकल के इस प्रदूषित वातावरण में आंखें खराब होना वह कम उम्र में चश्मा लगना एक सामान्य सी बात हो गई है। आजकल लोग अच्छी पर्सनालिटी अच्छा दिखनेपर तो ध्यान देते है। लेकिन अपनी आंखों की देखभाल को अनदेखा करते है। लेकिन यह गलत है, अगर आंखों में कोई परेशानी है और उसे हम अनदेखा कर रहे है तो वह आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है। हम तब तक आंखों की ओर ध्यान नहीं देते जब तक उनमें कोई बड़ी परेशानी ना आ जाए फिर डॉक्टर के पास जाकर उन्हें बड़ी रकम देकर आते है। तो क्यों ना हमारी आंखों की देखभाल हम परेशानी बढ़ने से पहले ही कर ले और बड़ी रकम और अपनी आँखों को बचा ले।आंखें खराब होने के कारण क्या है Or Aankhon Ko Swasth Kaise Rakhe
- पर्यावरण प्रदूषण
- अधिक वक्त स्क्रीन के सामने बिताना
- नींद कम लेना
- पानी की कमी
- ज्यादा देर तक मोबाइल देखना
- खानपान सही ना होना
- आंखों के साथ लापरवाही करना यह सभी कारण है
आंखों को स्वस्थ रखने के घरेलू नुस्खे निम्न है। Aankhon Ki Roshni Ke Liye Gharelu Nuskhe
- सही खानपान- Aankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Kya Khaye
- तलवों में सरसों तेल की मालिश
- गुलाब जल का प्रयोग करके
- त्रिफला चूर्ण के पानी का प्रयोग करके
- मुंह की लार से
- बादाम पाउडर से
- खीरे का प्रयोग करके
आंखों को स्वस्थ रखने की घरेलु क्रियाएं- Eyes Yoga Exercises In Hindi
- पामिंग (आंखों को हाथ से मोड़ने की क्रिया)
- पलक झपकना
- आंख का स्नान दृष्टि सुधार
- आंखों का स्नान आई कप से
- आंखों की सूर्य किरण चिकित्सा
- चंद्रमा से आंखों की ज्योति ठीक करना
- आंखों को स्वस्थ रखने के घरेलू नुस्खे
#1 सही खानपान- Vitamin Needed For Eyes
Aankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Kya Khaye - अगर हमारा खाना सही होगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे और अगर हमारा खाना पोषक तत्वों से भरपूर होगा तो हमें किसी तरह की कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। तो मैं आपको बताती हूं हमारी आंखों के लिए कौन सी चीजें अच्छी होती है।
विटामिन ए - Vitamin Required For Maintaining Good Eyesight
यह आंखों के लिए सबसे जरूरी विटामिन होता है। हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जिसमें विटामिन ई भरपूर हो क्योंकि यह हमारी आंखों की ऊपरी परत कालिया की सुरक्षा करता है। जैसे-गाजर, पालक, धनिया की पत्ती, पुदीना, मेथी, कद्दू, कार्निया।
विटामिन सी- Vitamin C For Eye Health
यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। रेटिना में रक्त प्रवाह को सुगम करने के लिए विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे-आंवला, अमरूद, हरी मिर्च फोलिक एसिड- Folic Acid For Eyes नई कोशिकाओं को बनाने में लाभदायक होता है। इसकी कमी से एनीमिया की समस्या बढ़ जाती है। जो आंखों से जुड़ी नसों को बीमार करती है। इसके लिए हमें फोलिक एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे-हरी पत्तेदार सब्जी, पुदीना, पालक, अखरोट आदि
विटामिन ई- Vitamin E Benefits For Eyes
विटामिन ई की कमी से मोतियाबिंद होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जिन चीजों में विटामिन ए पाया जाता है। हमें उनका सेवन करना चाहिए जैसे वनस्पति तेलों, अनाजों, बादाम, इन सब के साथ सात्विक भोजन करें कम मिर्च मसाले वाला खाना खाए, यह आंखों के लिए अच्छा होता है।
You May Also Like:- Psychological Facts About Beauty | सुंदरता से जुड़े कुछ भ्रम जिनकी सच्चाई जानना बेहद जरुरी है
#2 तलवों में सरसों तेल की मालिश:- Rub Mustard Oil On Feet For Eyesight
सरसों के तेल का प्रयोग खाने में, मालिश में, व अन्य कार्य में किया जाता है। यह बहुत ही गुणकारी तेल है। और यह लगभग हर भारतीय घर में मिल जाता है। सरसों तेल में बेटा कैरोटीन, आयरन, फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम होते है। जो शरीर को बहुत ही लाभ पहुंचाते है। रात को सोने से पहले पैर के तलवों में तेल की मालिश करें इससे नींद भी अच्छी आएगी और यह आंखों की रोशनी को भी तेज करेगा।
#3 गुलाब जल का प्रयोग:- Benefits Of Gulab Jal For Eyes
गुलाब जल गुलाब की पत्तियों से निर्मित होता है। गुलाब जल जितना त्वचा के लिए फायदेमंद है, उतना ही आंखों के लिए भी लाभदायक है। इसका प्रयोग आंखों के लिए भी करना चाहिए जब भी आंखों में धूल मिट्टी या कोई चीज आंखों में चली जाती है। तब हमें गुलाब जल की दो-दो बूंद आंखों में डाल लेनी चाहिए इससे आंखों की गंदगी साफ हो जाती है। वैसे इसको रोज भी सोने से पहले आंखों में दो-दो बूंद डाल देना चाहिए, जिससे आंखें साफ सुथरी रहती है। क्योंकि गुलाब जल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। जो आंखों को लाभ पहुंचाते है।
#4 त्रिफला चूर्ण का प्रयोग:- Triphala Churna Benefits Hindi
त्रिफला चूर्ण को आयुर्वेद का अमृत कहा जाता है। क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसे हम आंखों के लिए दो तरीके से प्रयोग कर सकते है। पहला एक गिलास पानी को किसी कांच या मिट्टी के बर्तन में ले ले इसमें एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर रात भर रख दे सुबह इस घोल को मलमल या सूती कॉटन के कपड़े से छान लें इस त्रिफला के पानी से अपनी आंखों में छींटे मारे इसे हमें रोजाना करना है। इससे हमारी आंखों की रोशनी बहुत तेज होती है। Swadeshi Triphala Ras Benefits In Hindi
दूसरा रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला पाउडर गुनगुने पानी से ले ले यह हमारी आंखों की रोशनी को तेज करता है। साथ ही त्वचा की परेशानी पेट की समस्याएं बालों की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। मार्केट में इसकी गोलियां भी मिलती है। त्रिफला वटी के नाम से जिन लोगों को पाउडर लेने में परेशानी हो तो वह गोलिया भी गटक सकते है। इससे भी उतना ही लाभ मिलेगा
#5 मुंह की लार (सलाइवा):- Muh Ki Laar Ke Fayde
मुंह की लार हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऋषि बाग्वट जी Maharishi Vagbhata Ji ने लार के औषधीय गुणों के बारे में काफी कुछ बताया है। जो कई बीमारियों को खत्म करता है। सुबह की लार को पेट में जाना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि वह हमारे लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। इसलिए बिना कुल्ला किए पानी पीने को कहा जाता है। जिसे उषा पान कहते है। लेकिन इसके साथ ही यह आंखों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। सुबह की लार को काजल की तरह आंखों में लगाएं इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। और चश्मा भी जल्दी उतर जाता है।#6 बादाम पाउडर से:- Badam Mix Powder At Home
बादाम में बहुत से गुण होते है। यह बहुत ही टेस्टी ड्राई फ्रूट होता है। जिन लोगों की आंखों की रोशनी बहुत ज्यादा कमजोर होती है। उन लोगों को यह पाउडर अवश्य लेना चाहिए 100 ग्राम बादाम पाउडर, 100 ग्राम सौंफ पाउडर, 100 ग्राम मिश्री। इन तीनों पावडर को मिलाकर एक नया पाउडर तैयार कर ले। इस पाउडर को रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध के साथ ले ले। यह पाउडर तभी ले जब आप सोने जा रहे हो इस पाउडर को लेने के बाद पानी नहीं पीना है। जरूरत पड़े तो गुनगुना पानी ले ले।
#7 खीरे का प्रयोग करके:- Benefits Of Cucumber On Eyes
खीरे का प्रयोग हम सलाद के रूप में करते है। इसके बिना सलाद अधूरा सा लगता है। और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। जब भी हम बाहर से आते है, तो हमें थकान रहती है। साथ ही हमारी आंखें भी थक जाती है। जबकि आंखों में थकान लगे तो खीरे को गोल गोल आकार मैं काटकर अपनी आंखों पर 10 - 15 मिनट रखें और आंखें बंद करके लेट जाएं। आंखों की थकान दूर करता है और आंखों की रोशनी तेज करता है। Home Remedies For Eyes In Hindi
Click Here:- How To Be Creative? क्रिएटिव कैसे बने?
आंखों को स्वस्थ रखने की घरेलु क्रियाएं- Yoga For Eyes To Improve Vision In Hindi
यह तो सब हो गए घरेलू नुस्खे इसमें आपको कुछ ना कुछ चीजों की आवश्यकता होगी तो ही आप इन उसको का प्रयोग कर सकते है। लेकिन आगे जो मैं आपको बताने जा रही हूं कुछ ऐसी क्रियाएं है। जिसमें आपको किसी भी सामग्री की जरूरत नहीं होती बस कुछ क्रियाएं करनी है। जिससे आप अपनी आंखों को हमेशा के लिए स्वस्थ रख सकते है। आइए देखते है इन क्रियाओं को कैसे करना है।
#1 पामिंग (आंखों को हाथ से मोड़ने की क्रिया) Eyes Exercise For Improving Eyesight In Hindi
यह आंखों को आराम देने की क्रिया है। आंखों की कमजोरी का स्पष्ट कारण है की आंखों से अत्यधिक काम लिया जाता है और उन्हें आराम कम मिलता है। अगर आंखें स्वस्थ है, तो उन्हें रात की नींद का आराम पर्याप्त तो होता है। लेकिन आंखें कमजोर है तो यह पर्याप्त नहीं होता है। इसलिए इन आंखों को अन्य तरीके से विश्राम देना चाहिएपामिंग कैसे करें:- How To Do Palming
पामिंग का अर्थ है, हथेलियों से आंखों को ढक लेना बाएं हाथ की हथेली से बायी आंख ढक ले और दाएं हाथ की हथेली से दाई आंख को ढक ले। हाथ की हथेली पूरी आंख पर रहे आंखों पर प्रकाश भी नहीं पढ़ना चाहिए और ना ही ज्यादा दबाव पड़ना चाहिए। यह दोनों संतुलित होना चाहिए और सांसे भी आराम से लेते रहें आंखों को ढक कर दोनों कोहनियों को घुटने पर टिका लीजिए, दोनों घुटनों को सटाकर रखें गर्दन झुक जाएगी पांमिग क्रिया से क्रमशः काला रंग आंख मिचनेपर अधिक गहरा होने लगेगा जैसे-जैसे कालापन गहरा होता जाएगा वैसे वैसे आंखों की रोशनी तेज होने लगेगी
सावधानियां:- Precautions While Doing These Home Remedies For Eyes In Hindi
पामिंग करते समय आंखों को जोर से बंद नहीं करना चाहिए आंखें गर्दन तथा मस्तिष्क की सुष्म मांसपेशियों की नसों को ढीला रखना चाहिए 3-3 मिनट बाद आंखों को खोलें, आंखों को फाड़कर नहीं खोलना चाहिए जितना आसान से खुल जाए वह ठीक है। पामिंग करते समय पढ़ने का अभ्यास करना चाहिए अक्षर के एक अंश को देखिए फिर पामिंग कीजिए और फिर उसी अक्षर को देखिए आप देखेंगे कि अक्षर के जिस अंश को आप देख रही है। वह शेष अक्षरों से अधिक काला है। इसी प्रकार करने और पढ़ने का अभ्यास साथ-साथ करने से बहुत लाभ होता है।कब करें:- When To Do Palming Activity
पांमिग की क्रिया सुबह-सुबह (प्रातःकाल) करना चाहिए और सोने से पहले और जो आंखों के रोगी उन्हें 10 से 15 आधे आधे घंटे के विश्राम के पश्चात करना चाहिए यह क्रिया सदैव शांतिपूर्वक बैठकर ही करना चाहिए।#2 पलक झपकना:- Why Is Blinking Good For Your Eyes?
एकटक देखने से आंखों पर जोर पड़ता है। उसे दूर करने के लिए पलक झपकने की क्रिया एक अच्छा उपाय है। आंखें स्वभाविक रूप से खुलती बंद होती रहती है। हर बार पलक झपकने से आराम मिलता है। आंखों में एक तरल पदार्थ चलता फिरता रहता है। पलक झपकते ही उस तरल पदार्थ से आंखों की पुतली धूल कर साफ हो जाती है। आंखों में अगर कोई परेशानी है। तो पलक झपकना कम हो जाता है। जिनकी आंखें कमजोर है। उन्हें बार-बार पलक झपकाने की आदत डालनी चाहिए इस क्रिया से आंखों का खींचाव व तनाव दूर होकर आंख का भारीपन भी दूर होता है। आंखें हल्की बनी रहती है। 10 सेकंड में कम से कम तीन बार झपकने की आदत डालनी चाहिए टीवी मोबाइल क्या कोई भी बुनने लिखने का कार्य करते समय अधिक से अधिक बार पलक झपकाने की आदत डालनी चाहिए
#3 आंख का स्नान दृष्टि सुधार- How To Clean Your Eyes?
मुंह में पानी भर कर अपनी आंखों को 6 से 7 बार पानी से धोएं मुंह में पानी भरने से आंखों की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। और आंखों की नसें(रिलेक्सड) हो जाती है।
#4 आंखों का स्नान आई कप से- Eye Bath With Eyecup
आंखों के स्नान के लिए एक छोटे शीशे का ग्लास (आई कप) का प्रयोग किया जाता है। यह अधिकतर गहरे नीले रंग का होता है। इसमें ठंडा पानी भरकर आंखों को इसमें डुबाये। इसमें आंखों को झपकाने से आंखों की गंदगी साफ हो जाती है। और आंखें चमक उठती है। इस प्रकार रोज2 से 3 मिनट आंखों का स्नान करना चाहिए।#5 आंखों की सूर्य किरण चिकित्सा:- Eyes Exercise For Improving Eyesight In Hindi
आंखों के विकार को दूर करने में सूर्य का प्रकाश अत्यंत उपयोगी है। प्रातकाल सूर्य को अर्ध्य देने की प्रथा है। प्राणायाम के समय आंखें मूंदकर सूर्य की ओर देखते है। दोपहर संध्या में अंगुलियों के सुराख से स सूर्य निरीक्षण करते है। इन धार्मिक कृत्यों द्वारा आंखेंसुधारने के प्राकृतिक साधन उपलब्ध किए गए है। सूर्य की सत रंग नी किरणों का प्रकाश पढ़ते ही आंखों की स्वभाविक शक्ति अधिक प्रखर तथा सक्रिय बन जाती है। उदय होते हुए बाल सूर्य की लाल किरणों को आंखों पर लेने से आंखें निर्मल चमकीली और आकर्षक बन जाती है।#6 चंद्रमा से आंखों की ज्योति ठीक करना – The Moon Effect
आंखों के विकार को दूर करने के लिए चंद्रमा पर भी दृष्टि केंद्रित करना अति गुणकारी होता है। चंद्रमा का प्रकाश शीतल तथा तरोताजगी उत्पन्न करने वाला होता है।आशा है, आप इस प्रकृति द्वारा दिए गए स्त्रोतों से अपनी आंखें प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखेंगे।
You Will Definitely Like These Articles:-
- Chehre Ke Liye Gharelu Nuskhe In Hindi | Tripti Ke Gharelu Nuskhe
- Tripti Ke Gharelu Nushkhe- बालों को लंबा कैसे करें?
- करी पत्ते के फायदे बालों के लिए- Benefits Of Curry Leaves For Hair In Hindi
- बालों को लंबा करने के घरेलू उपाय| Home Remedies For Hair Fall And Regrowth In Hindi
- बालों का कलर हटाने के आसान घरेलू उपाय - How To Remove Hair Color In Hindi
- बालों को स्ट्रेट करने के आसान घरेलू उपाय–Permanent Hair Straightening at Home in Hindi
1 Comments
This blog is very helpful and informative for this particular topic. I appreciate your effort that has been taken to write this blog for us. top eye doctor warangal
ReplyDelete