Bedwetting In Adults In Hindi | नींद में पेशाब करने की बीमारी का इलाज

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

Bedwetting In Adults In Hindi 
वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना
नींद में पेशाब करने की बीमारी का इलाज In Hindi

क्या आप भी नींद में बिस्तर पर पेशाब Bedwetting In Adults करने वाले वयस्कों में से एक है? अगर ऐसा है, तो आप इससे बचने के उपाय और इलाज जरूर तलाश रहे होंगे। आपको बता दें, कि इस बीमारी से बचने के लिए कई इलाज मौजूद है। आज का हमारा ये आर्टिकल उन वयस्कों के लिए ही है, जो रात में सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर देते है। न चाहते हुए भी उनसे ऐसा हो जाता है। वैसे, चार से पांच साल तक के बच्चे नींद में बिस्तर पर पेशाब करें, तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर 10-12 साल के बच्चे या फिर ज्यादा उम्र के लोग यानि वयस्क बिस्तर गीला कर दें, तो उनके लिए यह काफी शर्मनाक होता है। हालांकि, यह बीमारी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन समय रहते इसका इलाज किया जाना बहुत जरूरी है।

Also Read :- 



Bed Wetting Causes And Solutions | बेड वेटिंग ट्रीटमेंट

वयस्कों में बिस्तर पर पेशाब करने Bedwetting की बीमारी आमतौर पर किसी चिकित्सा स्थिति, दवा या मूत्राशय की समस्या के कारण होती है। वयस्कों में बेड वेटिंग वास्तव में उन बच्चों की तुलना में अलग है, जो इससे गुजरते है। इस बीमारी के दौरान वयस्कों में इसे लेकर कई व्यवहारिक समस्याएं हो सकती है। बिस्तर पर पेशाब करना वयस्कों की व्यवसायिक यात्राओं को प्रभावित करने के साथ नींद के पैटर्न और आत्मसम्मान को भी प्रभावित कर सकता है। जिससे कई बार व्यक्तिगत रिश्तों में दारार भी पैदा हा सकती है। तो चलिए, आज हम वयस्कों में बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या और इनके समाधानों Bed Wetting Causes And Solutions के बारे में बात करेंगे, साथ ही इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में भी बताएंगे। इससे पहले की हम आगे बढ़ें व्यस्कों में बिस्तर पर पेशाब करने का कारण जानना जरूरी है।

बिस्तर पर पेशाब होने के कारण | Adult Bedwetting Causes In Hindi

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

यहां हम आपको कई ऐसे कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जो वयस्कों में बिस्तर पर पेशाब करने की आदत के लिए जिम्मेदार है।

अनुवांशिकी | Bedwetting In Adults In Hindi

बिस्तर पर पेशाब करने का सबसे बड़ा कारण Reasons For Bedwetting है अनुवांशिकी। एक अध्ययन से पता चला है, कि यदि पैरेंट्स को बेड वेटिंग की समस्या थी, तो उनके बच्चे में 77 प्रतिशत यह बीमारी होने की संभावना होती है।

हार्मोन असंतुलन | Adult Bed Wetting Causes

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

इसका अन्य कारण है एडीएच (Adh) यानि एंटीडाययूरेटिक हार्मोन। इसका मुख्य काम किडनी को उत्पादित मूत्र की मात्रा को कम करने के लिए संकेत देना है। दरअसल, शरीर सामान्य रूप से अधिक एनएचएच का निर्माण करता है, ताकि रात में होने वाली पेशाब से बचा जा सके। लेकिन कुछ लोग रात में इस हार्मोन की उचित मात्रा का उत्पादन नहीं करते है, जिससे ज्यादा पेशाब होती है।

छोटा मूत्राशय | Bed Wetting Causes

बच्चों की तरह वयस्कों को भी छोटे मूत्राशय की शिकायत होने पर बिस्तर गीला करने की बीमारी हो जाती है।


ओवरएक्टिव ब्लैडर की मांसपेशिया | Bed Wetting In Adults

यदि मूत्राशय की मांसपेशियां, जिन्हें डिट्रॉसर मांसपेशियों के रूप में जाना जाता है अतिसक्रिय होती हैं, तो वयस्क को बिस्तर पर पेशाब करने की बीमारी हो सकती है। कई अध्ययनों में 70-80 प्रतिशत वयस्क बेडवेटिंग रोगियों में अतिसक्रिय मूत्राशय की मांसपेशियों का होना पाया गया है।

यूरीनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन | Occasional Bedwetting In Adults

मूत्र पथ में संक्रमण कभी-कभी वयस्कों में बेड वेटिंग का कारण (Reasons For Bedwetting) बन सकता है।

डायबिटीज | Why Do Adults Pee The Bed Sometimes

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

वयस्कों में मधुमेह भी बिस्तर गीला करने का प्रमुख कारण है। जब रक्त शकर्रा ज्यादा होता है, तो मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है। इससे बिस्तर गीला करने के साथ ज्यादा पेशाब होने लगती है।

दवाएं | Bedwetting In Adults

कई दवाओं को वयस्कों में बेड वेटिंग की समस्या बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। अनिद्रा और मनोरोग दवाओं जैसे थिओरीडाजिन, क्लोजापाइन और रिसपेरीडोन का सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभाव आपके जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा अधिक तनाव या स्ट्रेस भी वयस्कों में बिस्तर गीला करने का अन्य कारण बन सकता है।

बिस्तर पर पेशाब होने के कारण जानने के बाद जरूरी है, कि जल्द से जल्द इसका इलाज कराया जाए। बेड वेटिंग का इलाज कैसे होता है, इसका जवाब आपको हमारे इस लेख में आगे मिल जाएगा।

नींद में पेशाब करने की बीमारी का इलाज | Bistar Par Peshab Ka Ilaj

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

वयस्कों में सही समय पर बेड वेटिंग Bistar Par Peshab Ka Ilaj का इलाज किया जाना बहुत जरूरी है। अच्छी बात ये है कि इस बीमारी के लिए दवाओं के साथ कुछ सर्जिकल ट्रीटमेंट भी मौजूद है।

चार प्राथमिक प्रकार की दवाएं वयस्क बेड वेटिंग के लिए निर्धारित की जाती है, जो इसके कारण पर निर्भर करता है। मूत्र पथ का संक्रमण का इलाज करने के लिए एंटी बायोटिक्स, एंटीकोलीनर्जिक दवाएं, डेस्मोप्रेसेन और सर्जरी है।


सैक्रल नर्व स्टीमुलेशन प्रक्रिया | How To Stop Bed Wetting In Adults

इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर अनावश्यक संकुचन को रोकने के लिए आपके मूत्राशय में मांसपेशियों को संकेत भेजने वाले एक उपकरण को प्रत्यारोपित करेगा।

क्लैम सिस्टोप्लास्टी प्रक्रिया | Home Remedies For Bed Wetting In Adults

इस प्रक्रिया के दौरान आपका डॉक्टर मूत्राशय को काटकर खोलकर इंटेस्टेनाइल पैच को सम्मलित करेगा। यह एक्स्ट्रा मसल्स मूत्राशय की अस्थिरता को कम करने में मदद करती है, ताकि आप बिस्तर गीला करने की समस्या से बच सकें।

डेट्रायटर मायेटॉमी प्रक्रिया | Nind Me Peshab Hona

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

आपके मूत्राशय में होने वाली सिकुड़न मांसपेशियों को नियंत्रित करती है। इस प्रक्रिया के दौरान संकुचन पैदा करने वाली कुछ ऐसी मांसपेशियों को हटा दिया जाता है।

बेड वेटिंग के लिए डॉक्टर से इलाज कराना तो अच्छा है, लेकिन समस्या बहुत ज्यादा नहीं है, तो कुछ घरेलू उपायों को भी अपनाकर इस बीमारी को दूर किया जा सकता है।

बीमारी के घरेलू उपाय | Natural Remedies For Bed Wetting In Hindi

Bistar Par Peshab Ka Ilaj - युवा वयस्कों के बिस्तर पर पेशाब करने की आदत के कारण खुद पीडि़त को और उसके पैरेंट्स को भी कई बार शर्मिन्दगी झेलनी पड़ती है। हम यहां आपको कुछ ऐसे प्रभावी घरेलू उपचार Natural Ways To Stop Bedwetting बताने जा रहे है, जो आपको इस समस्या से बहुत जल्दी राहत दिलाएंगे।

शहद और दूध से बिस्तर पर पेशाब का इलाज | Ayurvedic Treatment For Bedwetting In Adults

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

शहद और दूध वयस्कों में बिस्तर गीला करने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। इसके लिए शहद की एक चम्मच रोज खाएं या फिर गर्म दूध के गिलास में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसे पी जाएं। रात में सोने जाने से पहले हर रोज इसे पीने से बहुत आराम मिलेगा।

सेब का सिरका | नींद में पेशाब करने की बीमारी का इलाज In Hindi

सेब का सिरका भी बिस्तर पर पेशाब करने की बीमारी का अच्छा नुस्खा है। बस आपको इसके लिए गर्म पानी के एक गिलास में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। नियमित रूप से खाने से पहले इसे पी लें।

सौंफ के बीज | टोटका फॉर बेडवेटिंग

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

वयस्कों में बिस्तर गीला करने की समस्या उन्हें शर्मिन्दगी महसूस कराती है। इससे बचने के लिए सौंफ के बीज का प्राकृतिक नुस्खा बढिय़ा काम करता है। इसके लिए एक चम्मच सौंफ के बीज का पाउडर और एक चम्मच चीनी गर्म दूध के गिलास में मिलाएं और इसे अच्छी तरह से हिलाएं। हर रोज इस मिश्रण को पीने से बेड वेटिंग की समस्या से धीरे-धीरे निजात मिलना शुरू हो जाएगी।

गुड़ और तिल के बीज | बेड वेटिंग ट्रीटमेंट

गुड़, काले तिल का पाउडर, अजवायन के बीज का पाउडर थोड़े से गर्म दूध में मिलाएं। इसे अच्छी तरह से हिलाएं और नियमित रूप से रोज सुबह पीना शुरू कर दें। इससे नींद में पेशाब करने की बीमारी से बहुत जल्दी छुटकारा मिलेगा।

अजवाइन से बहुत जल्दी राहत | Bed Wetting In Adults

अजवाइन बिस्तर गीला करने की बीमारी से बहुत जल्दी राहत दिलाने के लिए जानी जाती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा कप पानी में आधा चम्मच अजवाइन के बीज के पाउडर को मिलाएं और एक चौथाई कप हो जाने तक इसे उबालें। इसके बाद ठंडा हो जाने पर पानी को उबालें और इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर इसे पी लें। जब तक आपको अच्छे परिणाम न मिल जाएं, इसे नियमित रूप से पीते रहें।

सेंधा नमक | Occasional Bedwetting In Adults

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

सेंधा नमक आपकी सेहत से जुड़ी हर बीमारी का अच्छा घरेलू इलाज (Natural Remedies For Bed Wetting) है। वयस्कों में बिस्तर गीला करने की आदत छुड़ाने के लिए भी यह बहुत लाभदायक साबित होता है। इसका उपयोग करने के लिए गर्म पानी के गिलास में एक चुटकी सेंधा नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। बेहतर परिणाम के लिए खाने के बाद इसे रोजाना पीएं। ध्यान रखें, कि जो सेंधा नमक आप खरीद रहे हैं, वो पूरी तरह से शुद्ध हो।

सरसों के बीज राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद | Bedwetting In Adults

सरसों के बीज वयस्कों में बिस्तर पर पेशाब की आदत से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद है। इसका उपयोग करने के लिए गर्म पानी के गिलास में एक चम्मच सरसों के बीज का पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। रात में सोने से एक घंटे पहले इसे रोजाना पीने से बहुत फायदा मिलेगा।

मुनक्का | Why Do Adults Pee The Bed Sometimes

रात को खाना खाने के बाद कम से कम पांच मुनक्का खाएं। लेकिन ध्यान रखें, कि खाना खाने के बाद पानी न पीएं। मुनक्का खाने के एक घंटे बाद ही पानी पीएं। ऐसा आपको रेाजाना पांच से छह दिनों तक करना है। एक ही बार इसे खाने से आप देखेंगे, कि आपको पेशाब बिस्तर पर नहीं होगी। लेकिन अगर आपको पूरी तरह से इस समस्या से छुटकारा पाना है, तो लगातार एक से दो हफ्ते तक इस नुस्खे का प्रयोग करें।

नींद में पेशाब करने की बीमारी का इलाज हर्बल टी | Herbal Tea

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

हर्बल टी किसी भी बीमारी को दूर करने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप किसी भी हर्बल चाय के पाउडर जैसे कैमोमाइल, पेपरमिंट, तुलसी, शाहबलूत की छाल, अपने दैनिक आहार में शामिल करें। नियमित रूप से इसे रोजाना पीएं।

धनिया की पत्ती | How To Stop Bed Wetting In Adults

किसी वयस्क को बिस्तर गीला करने की बीमारी है, तो कुछ दिनों तक धनिए के पत्ते चबाने से बहुत आराम मिलेगा। इसके अलावा मेवा और सूखे फलों का सेवन करने से भी बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या से राहत मिलेगी।

बिस्तर गीला करने की बीमारी से बचाव के टिप्स | Peeing In Bed Prevention Tips In Hindi

Bedwetting In Adults In Hindi | वयस्कों का बिस्तर पर पेशाब करना

जीवनशैली की कुछ आदतों को बदलने से बेड वेटिंग की समस्या को रोकने में मदद मिल सकती है।
  • रात में बिस्तर पर सोने जाने से पहले तरल पदार्थ का सेवन सीमित करें। पूरे दिन खुद को हाइड्रेट करें, क्योंकि निजर्लीकरण मूत्र पथ के संक्रमण का कारण बन सकता है।
  • अपने आहार से कैफीन और अल्कोहल को कम करने का प्रयास करें। क्योंकि शकर्रा युक्त पेय आपके मूत्राशय में जलन पैदा कर सकते हैं और बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकते है।
  • रात के समय बाथरूम अलार्म सेट करें।
  • डिस्पोजेबल लाइनर्स के साथ अपने गद्दे को सुरक्षित करना अच्छा विकल्प है।
  • नियमित रूप से पेशाब करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। यहां तक की रात में सोने से पहले भी पेशाब करना सुनिश्चित करें।
  • बिस्तर पर सोने से पहले अब्जॉर्वेंट अंडरवियर या पैड पहनें।
  • त्वचा को इरीटेट होने से बचाने के लिए क्लीजिंग और लोशन का प्रयोग करें।

Bedwetting In Adults In Hindi | Bistar Par Peshab Ka Ilaj

यदि आप बार-बार बिस्तर गीला करने वाले वयस्कों में से है, तो यह एक अंतर्निहित समस्या का संकेत हो सकता है। हमारे इस लेख में बताए गए घरेलू उपचारों को करने से बिस्तर गीला करने की समस्या से आपको बहुत राहत मिलेगी।

आपको हमारे यह घरेलु नुस्खे आर्टिकल्स भी बहुत पसंद आएंगे :-
Tags :- Bedwetting In Adults In Hindi, Adult Bed Wetting Causes, Bed Wetting Causes And Solutions, Bistar Par Peshab Ka Ilaj

Post a Comment

0 Comments

© 2019 All Rights Reserved By Prakshal Softnet